Aisi Deewangi Dekhi Nahin Kahin: कौन हैं सुब्हान और आयरा, जिनकी पहली फिल्म का शाहरुख से निकला तगड़ा कनेक्शन, फर्स्ट लुक रिलीज

Aisi Deewangi Dekhi Nahin Kahin Movie First Look: बॉलीवुड में स्टार किड्स के लॉन्च का सिलसिला जारी है, लेकिन इस बार जिस नए चेहरे की चर्चा सबसे तेज है, वह हैं सुब्हान नाडियाडवाला. दिग्गज फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला और वर्दा खान नाडियाडवाला के बड़े बेटे सुब्हान अब बड़े पर्दे पर बतौर हीरो कदम रखने जा रहे हैं. ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘धड़क’ जैसी फिल्मों से वरुण धवन-आलिया भट्ट और ईशान खट्टर-जाह्नवी कपूर की हिट जोड़ियां देने वाले निर्देशकशशांक खैतान सुब्हान को अपनी नई फिल्म ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं’ से लॉन्च कर रहे हैं. फिल्म का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो और पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है.
फिल्म के पहले पोस्टर ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. पोस्टर में सुब्हान और उनके साथ डेब्यू कर रहीं आयरा (Airah) खून से सने सफेद कपड़ों में समंदर किनारे रेत पर लेटे हुए एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं. टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो भी दो प्रेमियों के एक बेहद खूबसूरत और निजी पल से शुरू होता है, लेकिन अचानक एक रहस्यमयी मोड़ कहानी को प्यार, जुनून और बदले की गहरी दास्तान में बदल देती है. सुब्हान के साथ इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रहीं आयरा का असली नाम कियारा बोस रॉय है. वो एक्ट्रेस रोहित रॉय और अभिनेत्री मानसी जोशी रॉय की बेटी हैं, साथ ही दिग्गज एक्टर रोनित रॉय की भतीजी और शर्मन जोशी की भांजी भी हैं.
Yeh Deewane hain kuch aur tarah ke…. Kuch aur tarah ki deewangi….
Introducing #Subhaan & #Airah
From the director of Badrinath Ki Dulhania and Dhadak,
@ShashankKhaitan and @214Entertain presents
#AisiDeewangiDekhiNahinKahinhttps://t.co/dfPu5QCoB7
Film releases in theatres on 9th July 2027.
@Amitchandrra #NaliniDattaKhaitaan @karishmathakker
#ManujMittra
@AmaalMallik @kunaalvermaa77@TSeries @NGEMovies @PenMovies @PrimeVideoIN #ZeeCinema
— T-Series (@TSeries) November 18, 2026
कौन हैं सुब्हान नाडियाडवाला? बचपन में कर चुके हैं इन फिल्मों में काम
सुब्हान नाडियाडवाला अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं, जो हिंदी सिनेमा से जुड़ रही है. उनके पिता साजिद नाडियाडवाला खुद तीसरी पीढ़ी के फिल्ममेकर हैं और फिल्म के पोस्टर पर भी ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ (NGE) के 75 साल का लोगो नजर आ रहा है. हालांकि सुब्हान ने लाइमलाइट से दूर रहकर एक्टिंग और डांस की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली है, लेकिन कैमरा उनके लिए नया नहीं है. बचपन में वो साजिद नाडियाडवाला की फिल्मों ‘मुझसे शादी करोगी’ (2004), ‘हे बेबी’ (2007) और ‘हाउसफुल’ (2010) में बाल कलाकार (चाइल्ड आर्टिस्ट) के रूप में छोटी झलक दिखा चुके हैं.
क्या है इस फिल्म का शाहरुख खान कनेक्शन?
सुब्हान की डेब्यू फिल्म का टाइटल ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं’ सीधे तौर पर सुपरस्टार शाहरुख खान की पहली फिल्म ‘दीवाना’ (1992) के आइकॉनिक गाने “ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं…” से लिया गया है. इस टाइटल के पीछे एक बेहद भावुक वजह भी है, दरअसल 1992 की उस सुपरहिट फिल्म में शाहरुख खान के साथ मुख्य एक्ट्रेस दिव्या भारती थीं, जो साजिद नाडियाडवाला की पहली पत्नी थीं. ऐसे में सुब्हान की पहली फिल्म का नाम शाहरुख खान और दिव्या भारती की यादगार फिल्म को एक खास ट्रिब्यूट भी है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
अमित चंद्रा, नलिनी दत्ता खैतान, करिश्मा ठक्कर और शशांक खैतान द्वारा निर्मित ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं’ उनके नए प्रोडक्शन बैनर 214 एंटरटेनमेंट की पहली बड़ी पेशकश है, जिसे शशांक खैतान, अमित चंद्रा और नलिनी दत्ता खैतान ने मिलकर शुरू किया है. फिल्म की कहानी और निर्देशन की कमान खुद शशांक ने संभाली है. प्यार और बदले की ये कहानी 9 जुलाई 2027 को थिएटर में दस्तक देगी.






