मनोरंजन

PAK की पहली नेटफ्लिक्स सीरीज पर भारत में लगेगा बैन? AICWA ने PM मोदी को लिखा पत्रा

Jo Bachay Hain Sang Samait Lo: ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने पाकिस्तानी वेब सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की भारत में रिलीज रोकने की मांग की है. इस संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 4 दिसंबर 2026 को Netflix पर प्रस्तावित इस सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने की अपील की है. AICWA का कहना है कि पाकिस्तान एक आतंकवाद समर्थक देश है और उसके किसी भी तरह के कंटेंट को भारतीय दर्शकों के सामने जगह नहीं मिलनी चाहिए. संगठन ने अपने पत्र में कहा है कि पाकिस्तानी सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य मनोरंजन सामग्री का भारत में प्रसारण नहीं होना चाहिए.

संगठन ने पीएम मोदी से इस संबंध में सख्त और स्थायी कानून बनाने की मांग की है. साथ ही ऐसे कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान करने की अपील की है. AICWA ने Netflix इंडिया समेत देश के सभी OTT प्लेटफॉर्म से भी अपील की है कि वो भारत में किसी भी पाकिस्तानी कंटेंट का प्रसारण न करें.

‘पाकिस्तानी कंटेंट के लिए भारत में जगह नहीं’

संगठन का कहना है कि भारतीय स्क्रीन पर पाकिस्तानी मनोरंजन सामग्री के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. अब देखना होगा कि इस मांग पर केंद्र सरकार और Netflix इंडिया की ओर से क्या कदम उठाया जाता है? क्या इस सीरीज पर बैन लगता है? बता दें कि ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ पाकिस्तान की पहली नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज है, जिसमें फवाद खान समेत पाकिस्तानी टीवी और फिल्मों के कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Golden (@netflixgolden)

ये भी पढ़ें-

क्या गुल्लू को हो गया कनिका से प्यार? लव के सामने कह दी दिल की बात

एक्टिंग स्कूल में मिला नौकरानी का रोल, तो क्यों रोने वाली थीं दीपिका पादुकोण? अनुपम खेर ने सुनाया किस्सा

‘जो बचे हैं संग समेट लो’ स्टारकास्ट

23 नवंबर को नेटफ्लिक्स ने ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की रिलीज डेट की घोषणा की है, जो 4 दिसंबर है. इस सीरीज से एक पोस्टर सामने आया, जिसपर फवाद खान समेत 12 सितारे नजर आए. फवाद के साथ जो स्टार्स इसका हिस्सा हैं उनके नाम हैं- माहिर खान, सनम सईद, अहद रजा मीर, इकरा अजीज, हानिया आमिर, हमजा अली अब्बासी, माया अली, बिलाल अशरफ, खुशहाल खान, नादिया जमील और आमिना शेख.

Related Articles

Back to top button