अक्षय कुमार का वो नियम, जिसकी वजह से बड़े फिल्ममेकर्स उन्हें कास्ट नहीं करते, जेम्स कैमरून-टॉम क्रूज से की तुलना

अक्षय कुमार पिछले 35 सालों से बॉलीवुड का हिस्सा हैं. अपने करियर में उन्होंने ढेरों बेहतरीन फिल्में हिंदी सिनेमा को दी, अपना खूब नाम बनाया. हालांकि, उनका कहना है कि उन्हें आज भी कई बड़े फिल्ममेकर्स अपनी फिल्मों में कास्ट नहीं करना चाहते हैं. इसके पीछे की वजह उनका खुद का बनाया एक नियम है. दरअसल, अक्षय ने बताया कि वो सिर्फ 8 घंटे की शिफ्ट करते हैं. इस वजह से ही कई लोग उन्हें कास्ट करने से बचते हैं. अक्षय ने ये भी कहा कि वो लोग ये नहीं जानते कि मैं जब तक सेट पर रहता हूं, उस दौरान मैं वैनिटी वैन में भी नहीं जानता हूं.
अक्षय कुमार ने हाल ही में करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 9’ में शिरकत की. इस दौरान करण ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि वो डायरेक्टर-प्रोड्यूसर्स का ख्याल रखते हैं और नए डायरेक्टर्स को मौका भी देते हैं. इसी पर अक्षय ने कहा, “कई बड़े लोग मुझे कास्ट नहीं करना चाहते हैं. बहुत सारी अफवाहें हैं. वो कहते हैं कि मैं सिर्फ 8 घंटे काम करता हूं, लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि उन 8 घंटों में मैं अपनी वैनिटी में भी नहीं जाता हूं.”
अक्षय कुमार का शेड्यूल
अक्षय ने आगे कहा, “हमारा काम कैमरे के सामने करने का है और लोग हमें कैमरे के सामने खूबसूरत देखना चाहते है, थका हुआ नहीं. इसलिए मैंने सोचा कि मैं 8 घंटे काम करूंगा, 8 घंटे की नींद लूंगा, 2 घंटे अपनी फिजिक पर लगाऊंगा और कुछ घंटे अपनी फैमिली को दूंगा.”
अक्षय कुमार के बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि वो कम समय में ही फिल्म की शूटिंग पूरी कर देते हैं, इसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना भी होती है. 55 से 65 दिनों में शूटिंग पूरी कर देने की बात पर भी अक्षय ने जवाब दिया और हॉलीवुड डायरेक्टर जेम्स कैमरून और टॉम क्रूज का जिक्र किया. उन्होंने कहा, “मैंने हाल ही में क्रिस्टोफर नोलन का एक इंटरव्यू पढ़ा. ऐसा लगता है कि वो एक फिल्म पूरी करने में 90 दिन से ज्यादा का समय नहीं लेते हैं. टॉम क्रूज ने ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ को 55 दिनों में पूरा कर लिया था.”
ये भी पढ़ें-
अक्षय कुमार ने FREE में किया कॉफी विद करण 9 का शूट, हैरान रह गईं ट्विंकल खन्ना, ऐसे किया रिएक्ट
मातृभूमि के लिए सलमान खान ने तोड़ा अपना पुराना रूल, इस गाने के लिए खूब बहाया पसीना, क्या थी वजह?
रवि किशन ने भी की अक्षय कुमार की तारीफ
अक्षय कुमार के साथ करण के शो पर एक्टर रवि किशन भी नजर आए. उन्होंने भी अक्षय के काम करने के तरीके की तारीफ की और कहा कि अक्षय लगभग 55 दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर देते हैं. वो प्रोडक्शन में शामिल 300-400 लोगों के लिए रोजगार का अवसर पैदा करते हैं. रवि किशन ने ये भी कहा कि अक्षय प्रोड्यूसर का वक्त और पैसा बचाते हैं.




