12 दिन, 12 रिकॉर्ड… 1500 करोड़ क्लब से पहले ही इन मामलों में नंबर-1 बनी रणबीर की ‘रामायण’

Ramayana Box Office Records: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर रिलीज के पहले से ही काफी बज़ था. जब फिल्म थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है, तो बॉक्स ऑफिस पर उस बज़ का असर भी देखने को मिल रहा है. रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म ने सिर्फ 12 दिनों दुनियाभर से 1437.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इस बंपर कलेक्शन के साथ ही फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड पर अपना नाम भी दर्ज करवा लिया है. 1500 करोड़ क्लब में शामिल होने से पहले ही ये फिल्म कई मामलों में नंबर- 1 बन चुकी है.
‘रामायण‘ में रणबीर के साथ यश और साई पल्लवी भी नजर आए हैं. सभी का काम लोगों को पसंद आ रहा है. ये इन तीनों सितारों की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. चलिए 12 ऐसे रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं, जिनमें ‘रामायण’ नंबर- 1 है.
‘रामायण’ के 12 बड़े रिकॉर्ड्स (नंबर- 1 वाले रिकॉर्ड्स)
- लगातार 7 दिनों तक वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली पहली इंडियन फिल्म
- रणबीर कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म (इससे पहले ‘एनिमल’ थी)
- यश के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म (इससे पहले KGF 2 थी)
- कमाई के मामले में साई पल्लवी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म (इससे पहले ‘अमरन’ थी)
- पहले सोमवार को भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म (107.50 करोड़ नेट)
- दूसरे शनिवार को भी भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म (72.90 करोड़ नेट)
- दूसरे रविवार को भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली नॉन-सीक्वल फिल्म (75 करोड़ नेट)
- दूसरे रविवार को भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने बॉलीवुड फिल्म (75 करोड़ नेट)
- साल 2026 में ओवरसीज में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय पिक्चर (490 करोड़- 12 दिन)
- केरलम में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म (50 करोड़ ग्रॉस)
- साउथ डब (तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम वर्जन) से 100 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म
- IMAX फॉर्मेट से सबसे ज्यादा कमाई करने इंडियन फिल्म (लगभग 115 करोड़- 12 दिन)
ये भी पढ़ें-
ग्रैमी 2027 में इस सिंगर को मिले 11 नॉमिनेशन, तमिल गाने ने रचा इतिहास
बर्फीले पानी में 6 घंटे शूटिंग करते थे सलमान, डायरेक्टर ने खोला राज
खतरे में ‘दंगल’ का रिकॉर्ड
‘रामायण’ सिर्फ 12 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है. भारत में अब कमाई के मामले में सिर्फ 4 फिल्में इसके आगे हैं. वो 4 फिल्में हैं- ‘पुष्पा 2’, ‘बाहुबली 2’, ‘धुरंधर 2’ और ‘दंगल’. इन सबमें ‘दंगल’ 2070 करोड़ के कलेक्शन के साथ सबसे आगे है. हालांकि, जिस रफ्तार से ‘रामायण’ आगे बढ़ रही, उसे देखते हुए लग रहा है कि ‘दंगल’ को पीछे छोड़कर आने वाले दिनों में ये भारत की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी.




