मनोरंजन

Anirudh-Kavya Wedding Reception: चेन्नई में काव्या मारन-अनिरुद्ध रविचंदर का ग्रैंड रिसेप्शन, CM विजय हुए शामिल, सितारों का लगा जमावड़ा

Anirudh-Kavya Wedding Reception: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के रिसेप्शन का आगाज हो गया है. आज यानी 21 नवंबर चेन्नई में कपल का ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया गया है. इस खास मौके पर देश के कई बड़े राजनीतिक नेता, फिल्मी सितारे और क्रिकेट जगत की मशहूर हस्तियां न्यूली वेड कपल को बधाई देने पहुंच रहे हैं. इसी बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय भी अनिरुद्ध और काव्या को शादी की बधाई देने पहुंचे हैं. उन्होंने दोनों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

खास बात यह है कि मुख्यमंत्री विजय के साथ उनकी मां शोभा चंद्रशेखर भी मौजूद थीं. उन्होंने भी अनिरुद्ध और काव्या मारन को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी. इस खास दिन पर सोनिया गांधी ने भी कपल को बेस्ट विशेज दी हैं और एक लेटर लिखा है.

अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचे सीएम विजय

अनिरुद्ध ने मुख्यमंत्री विजय की कई फिल्मों में म्यूजिक दिया है. इनमें ‘कथ्थी’, ‘मास्टर’, ‘बीस्ट’ और ‘लियो’ जैसी फिल्में शामिल हैं. खास बात यह है कि विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ के म्यूजिक डायरेक्टर भी अनिरुद्ध ही हैं. वहीं, मुख्यमंत्री विजय ने सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी ‘सरकार’ और ‘बीस्ट’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है. ऐसे में अनिरुद्ध और काव्या मारन की शादी के रिसेप्शन में मुख्यमंत्री विजय के शामिल होने से फैंस काफी खुश हैं.

Kavya Anirudh

पीएम मोदी ने भी दी थी बधाई

प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में लिखा, “काव्या और अनिरुद्ध जब जिंदगी भर के भरोसे और साथ के सफर की शुरुआत कर रहे हैं, तो इस शुभ अवसर पर मेरी ओर से दोनों को शादी की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं.”

सोनिया गांधी ने दी थी कपल को बधाई

बता दें कि सोनिया गांधी ने कपल को शादी के बाद कपल को बधाई दी थी. 11 नवंबर को अनिरुद्ध-काव्या ने ग्रीस में शादी रचाई थी. उस वक्त ही सोनिया गांधी ने एक लेटर लिख कपल को बधाई दी थी. सोनिया ने लिखा- “आपकी प्यारी बेटी काव्या की शादी में व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने के लिए आपका और कावेरी का धन्यवाद. मेरी तरफ से आपको और आपके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई.” उन्होंने आगे लिखा, “मुझे पूरा विश्वास है कि परिवार के सभी लोग इस शुभ अवसर की तैयारियां खुशी-खुशी कर रहे होंगे. यह जश्न निश्चित रूप से गरिमा और खूबसूरती से भरा होगा. साथ ही, पूजनीय कलैग्नर का आशीर्वाद भी इस मौके को खास बनाएगा.”

अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा

अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की है. कपल के इस खास दिन पर केन विलियम्स, महेश बाबू, डेल स्टेन, सिद्धार्थ-अदिति राव हैदरी, डेनियल विटोरी समेत कई सितारे शामिल हुए हैं.

Related Articles

Back to top button