मनोरंजन

बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली 5 एक्ट्रेस कौन हैं? 2 पहुंच चुकी हैं 100 मिलियन के करीब

प्रियंका चोपड़ा कभी बॉलीवुड की देसी गर्ल के तौर पर जानी जाती थीं. लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने खुद को हॉलीवुड में एक्सप्लोर किया. आज वे बॉलीवुड के साथ ही बैक टू बैक हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी कर रही हैं. वहीं इंस्टाग्राम पर उनके 92.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं जो बेहद खास हैं.श्रद्धा कपूर ने कम समय में ही बढ़िया नाम कमाया है और अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग का नमूना भी पेश किया है. उनके भी चाहनेवाले दुनियाभर में हैं. उनकी भी इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग 92.7 मिलियन की है. आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं और लगभग हर तूसरी फिल्म में लीडिंग रोल के लिए वे फैंस की पसंद रहती हैं. वे हिंदी ऑडियंस के बीच खासी पॉपुलर हैं. आलिया की 85.1 मिलियन फैन फॉलोइंग है. कैटरीना कैफ की बात करें तो विदेश से आकर उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक बड़ा मुकाम बनाया है. फिलहाल वे अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से फिल्मों से दूर हैं. लेकिन उनकी फेन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है. उनके चाहनेवाले दुनियाभर में हैं. इंस्टाग्राम पर कैटरीना कैफ के 78.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं.दीपिका पादुकोण बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं और वर्सेटाइल एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. वे भी इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में ज्यादा पीछे नहीं हैं. उनके 77.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

Related Articles

Back to top button