मनोरंजन

Anirudh-Kavya Wedding Reception: अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचे रजनीकांत, सीएम विजय के साथ दिए पोज

Anirudh-Kavya Wedding Reception: शनिवार को चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया गया है. इस रिसेप्शन पर हर किसी की नजरे थें. 11 नवंबर को अनिरुद्ध और काव्या मारन ने ग्रीस में शादी रचाई थी. इसके बाद अपने रिसेप्शन का ऐलान भी किया था. अब आज यानी 21 नवंबर को कपल का रिसेप्शन हो रहा है, जिसमें फिल्मी जगत से लेकर राजनीतिक और क्रिकेट जगत के भी कई दिग्गज शामिल हुए हैं.

अनिरुद्ध और काव्या को आशीर्वाद देने तमिलनाडू के सीएम और एक्टर विजय भी पहुंचे. वहीं, सुपरस्टार रजनीकांत ने शिरकत की है. इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें सन न्यूज के आधिकारिक X अकाउंट पर शेयर की गई हैं. इसमें एक तस्वीर रजनीकांत की भी है. वो सीएम विजय के साथ नजर आ रहे हैं. बता दें कि रजनीकांत अनिरुद्ध और काव्या की शादी में ग्रीस भी पहुंचे थे.

सीएम विजय और एम.के. स्टालिन के साथ दिखे रजनीकांत

इस समारोह की जिस तस्वीर ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, उसमें सुपरस्टार रजनीकांत सीएम विजय और एम.के. स्टालिन के साथ नजर आ रहे हैं. विजय के हाथ में फूलों का गुलदस्ता है. वहीं, रजनीकांत मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की जीत के बाद ऐसी अफवाहें सामने आई थीं कि रजनीकांत इस नतीजे से खुश नहीं हैं. इन खबरों पर सफाई देने के लिए रजनीकांत ने चेन्नई स्थित अपने घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. उन्होंने बताया था कि चुनाव के बाद उनकी मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से हुई थी, क्योंकि दोनों दोस्त हैं.

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी

अनिरुद्ध और काव्या एक-दूसरे को कितने समय से डेट कर रहे थे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, दोनों ने 11 नवंबर को ग्रीस में शादी रचा ली. उनके शादी की रस्में 10 नवंबर को ग्रीस में शुरु हुई थीं. शादी की कई तस्वीरें अनिरुद्ध ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं.

Related Articles

Back to top button