सिर्फ मुझ पर ही पाबंदियां क्यों?…अहमदाबाद कॉन्सर्ट में बोले दिलजीत दोसांझ, 4 गाने न गानें को लेकर मिली थी चेतावनी

Diljit Dosanjh: मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ इस वक्त Aura India Tour 2026 पर हैं. अब तक वो भारत में कई शहरों में कॉन्सर्ट कर चुके हैं. 21 नवंबर को सिंगर का अहमदाबाद में लाइव शो हो रहा है. हालांकि, दिलजीत के लिए ये टूर इतना आसान नहीं है. दिल्ली से लेकर इंदौर के कॉन्सर्ट में उन्होंने कई विवाद झेले हैं. अब अहमदाबाद में भी दिलजीत को 4 गानें न गाने को लेकर चेतावनी मिली थी. चंदीगड़ के प्रोफेसर ने तो उन्हें इसके लिए कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी है. इसी पर दिलजीत ने चुप्पी तोड़ी है.
दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ है. इस दौरान सिंगर ने अपनी बात रखी है और कहा है कि जब बाहर से सिंगर आकर ड्रिंक वाले गाने गाते हैं तब किसी को आपत्ति नहीं होती. लेकिन दिलजीत गाए तो सभी को परेशानी होती है.
ये भी पढ़ें: Anirudh-Kavya Wedding Reception: चेन्नई में काव्या मारन-अनिरुद्ध रविचंदर का ग्रैंड रिसेप्शन, CM विजय हुए शामिल, सितारों का लगा जमावड़ा
दिलजीत दोसांझ ने क्या बोला?
दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट का एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में दिलजीत कहते हैं, आज हम जिस स्टेज पर हैं वो दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है. इस बाद का हमे गर्व होना चाहिए. हमने कई जगह शो किया. लेकिन इस जगह पर आकर शो करने की जो तमन्ना थी वो आप लोगों ने पूरी कर दी. थैंक्यू शो मच.
View this post on Instagram
दोहरे रवैये पर बोले दिलजीत
दिलजीत ने दोहरे रवैये पर भी बात की है. सिंगर ने कहा- यहां पर पिछले साल यहां कोल्डप्ले के बैंड ने शो किया था. उसी दिन मैंने सोच लिया था यहां शो करना है. लेकिन एक बात बताऊं आपको जब कोल्डप्ले बैंड गाता है तो वो गाता है I am feeling drunk and high. तब किसी को दिक्कत नहीं होती है. लेकिन अगर दिलजीत गाएगा तो प्रॉब्लम है. ये डबल स्टैंडर्ड क्यों है. कोई बाहर से आकर कलाकार गाएगा तो दिक्कत नहीं है, लेकिन दिलजीत से दिक्कत है. मुझे कहा जाता है कि तू बाहर से आया है…अरे मेरा जन्म तो यहीं हुआ है.
दिलजीत ने आगे कहा कि इसलिए उन्हें ये दौहरा मापदंड पसंद नहीं है. उन्होंने कहा कि सारी पाबंदियां उन्हीं पर क्यों लगाई जाती हैं. सिंगर ने कहा- जो लोग मुझे पर पाबंदियां लगाते हैं उनसे मुझे कोई दिक्कत नहीं. मेरी तरफ से उन्हें भी आई लव यू है. इसके बाद दिलजीत एक शेर सुनाते हैं और कहते हैं कि पहले एक शेर सुना दूं कहीं इस पर भी पाबंदी न लग जाए.
प्रोफेसर ने क्यों जताई थी आपत्ति?
चंडीगढ़ के PGGC-46 में सोशियोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंडित राव धरेनावर ने दिलजीत के चारों को लेकर आपत्ति जताई है. जिसमें पटियाला पेग, पंज तारा, जे बिछो फीम लब्बिया और जट्ट उत्ते फायर करदा शामिल है. प्रोफेसर का कहना है कि इन गानों में बोल शराब, नशे और हथियारों को बढ़ावा देते हैं. इसलिए वह चाहते हैं कि दिलजीत ये गानें न गाएं.




