शिक्षा

UP Assistant Professor Exam: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की Answer Key जारी, कैसे करें चेक और दर्ज कराएं आपत्ति?

Assistant Professor Recruitment Answer key: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को लेकर विवाद सामने आया है. परीक्षा का पेपर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से तैयार किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है. इस बीच उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आंसर का मिलान कर सकते हैं.

अगर किसी प्रश्न या उसके आंसर में गलती नजर आती है तो उम्मीदवार 29 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपये की फीस देनी होगी.

कब हुआ था एग्जाम?

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. यह परीक्षा 19 और 20 नवंबर 2026 को आयोजित की गई थी. आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार, आंसर-की 21 नवंबर को वेबसाइट पर अपलोड की गई. उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मास्टर सेट की मदद से अपने प्रश्नों और आंसर्स का मिलान कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें लॉगिन करना होगा. आंसर-की से संबंधित दिशानिर्देश भी आयोग की वेबसाइट पर दिए गए हैं.

29 नवंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

आयोग ने प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 22 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक का समय दिया है. उम्मीदवार 29 नवंबर की रात 11:59 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन भेज सकते हैं. निर्धारित समय के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा.

आपत्ति दर्ज कराने के लिए कितनी देनी होगी फीस?

प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रुपये फीस निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि आपत्ति केवल आयोग की ओर से उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी. डाक, ईमेल या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजी गई आपत्तियां मान्य नहीं होंगी.

ऐसे चेक करें असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की आंसर-की

  • 1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
  • 2. इसके बाद असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें.
  • 3. अब रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी भरकर लॉगिन करें.
  • 4. स्क्रीन पर उपलब्ध मास्टर सेट की आंसर-की देखें.
  • 5. अपने प्रश्नों और दिए गए आंसर-की का मिलान करें.
  • 6. किसी आंसर में गलती मिलने पर निर्धारित लिंक से आपत्ति दर्ज कराएं.

Answer Key डाउनलोड करने का लिंक

आपत्ति दर्ज करते समय रखें इन बातों का ध्यान

उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने से पहले अपने प्रश्नपत्र के सेट का आयोग के मास्टर सेट से सही मिलान करना चाहिए. अलग-अलग सेट होने के कारण प्रश्नों के क्रम में अंतर हो सकता है. इसलिए जल्दबाजी में आपत्ति दर्ज करने से बचें. अगर किसी प्रश्न या उसके आंसर में गलती दिखाई देती है तो उसके समर्थन में प्रमाणिक दस्तावेज या स्टैंडर्ड रेफरेंस बुक का आधार देना जरूरी है. आयोग सभी आपत्तियों की जांच करेगा. इसके बाद संशोधित या फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी. आगे की भर्ती प्रक्रिया फाइनल आंसर की के आधार पर पूरी की जाएगी.

Related Articles

Back to top button