Maatrubhumi Trailer: सलमान खान के फैन्स के लिए गुड न्यूज, लंबे इंतजार के बाद आ रहा ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, कब होगा रिलीज?

Maatrubhumi Trailer Date Reveal: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के फैन्स के लिए खुशियों का माहौल है. काफी लंबे वक्त से सलमान खान की अगली फिल्म का इंतजार किया जा रहा था. जो अब खत्म होने जा रहा है. सलमान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज कुछ दिनों पहले ही कंफर्म हो गई थी. यह फिल्म इसी साल 4 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. मीडिया के लिए रखे स्पेशल ट्रेलर इवेंट में इस बात का खुलासा हुआ था. अब फाइनली डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी ट्रेलर को लाया जा रहा है. जिसकी जानकारी खुद सलमान खान ने दी है. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फैन्स का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गया है.
अपूर्वा लाखिया के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म देशभक्ति और एक्शन से भरपूर होने वाली है. फिल्म का नया पोस्टर सामने आ चुका है. जिसके बाद से ही सिनेप्रेमियों के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई है. जिसमें सलमान खान एक बेहद दमदार और इंटेंस फौजी अवतार में नजर आ रहे हैं. एक्टर ने ट्रेलर रिलीज का अनाउंसमेंट करते हुए कैप्शन लिखा- ”ट्रेलर आज शाम (10 नवंबर) को रिलीज हो रहा है, धैर्य रखने के लिए धन्यवाद.”
‘मातृभूमि’ से सलमान का नया लुक OUT
फिल्म ‘मातृभूमि’ के सामने आए नए पोस्टर में सलमान खान का लुक बेहद खूंखार और इंटेंस है. इस पोस्टर में सलमान खान फौजी बने दिख रहे हैं, जिन्होंने यूनिफॉर्म पहनी हुई है. उनके एक हाथ में भारी-भरकम हथियार है, जो उनके इस रफ-टफ और वॉरियर लुक को और भी ज्यादा खतरनाक बना रहा है. पोस्टर के बैकग्राउंड में बर्फीले पहाड़ और धुंध के बीच कई सैनिक हाथ में शील्ड लिए दिख रहे हैं.जो फिल्म के जंग, एक्शन और देशभक्ति वाले एंगल को दिखाता है. पोस्टर पर फिल्म का टाइटल ‘MAATRUBHUMI’ बोल्ड और रफ स्टाइल में लिखा हुआ है.
View this post on Instagram
जिसके नीचे “May War Rest in Peace” टैगलाइन दी गई है, जो फिल्म के टॉपिक के बारे में बताती है. दरअसल सलमान खान का यह नया लुक उनके पिछले सभी किरदारों से काफी अलग और हटकर है. बताते चले कि इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर पहले ही मेकर्स ने एक खास रणनीति अपनाई थी. बीते शुक्रवार को इस फिल्म का ट्रेलर चुनिंदा मीडिया कर्मियों को दिखाया गया था. मीडिया स्क्रीनिंग से मिले शानदार पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बाद अब इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है.




