24 साल बाद बनेगा ‘आवारा पागल दीवाना’ का सीक्वल! सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा हिंट, कब शुरू होगी शूटिंग?

Awara Paagal Deewana 2: इस साल कई बड़ी फिल्मों के सीक्वल सिनेमाघरों में रिलीज हुए हैं. कुछ कल्ट फिल्मों के पार्ट 2 पर काम चल रहा है, जिनमें से कुछ जल्द ही रिलीज कर दिए जाएंगे. इन सबके बीच अब ‘आवारा पागल दीवाना’ के सीक्वल पर बड़ा अपडेट सामने आ गया है. यूं तो पहले पार्ट को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया था, जो कि ‘द होल नाइन यार्ड्स’ से इंस्पायर्ड थी. अब दूसरे पार्ट को लेकर सुनील शेट्टी ने कहा कि, अब ‘आवारा पागल दीवाना 2’ जरूर बन रही है.
हाल ही में सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड हंगामा पर खास बातचीत की. इस दौरान वो कहते हैं कि ‘आवारा पागल दीवाना 2’ बनने वाली है. और उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी. यानी कि 2027 की शुरुआत में फिल्म का काम होगा.
‘आवारा पागल दीवाना 2’ पर मिला अपडेट
सुनील शेट्टी ने कहा, ”सीक्वल पक्का आ रहा है. मुझे लगता है कि अगले साल की शुरुआत में तो पक्का आ जाएगा.” वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका मतलब यह है कि शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू हो जाएगी, तो शेट्टी ने जवाब दिया, ”हां, बिल्कुल.”
पहले पार्ट में दिखे थे ये स्टार्स
दरअसल ओरिजिनल फिल्म को फिरोज नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया था. और इसमें सुनील शेट्टी के अलावा, अक्षय कुमार, आफताब शिवदासानी, परेश रावल, अमृता अरोड़ा, आरती छाबड़िया, प्रीति झंगियानी ने भी काम किया था. इसके अलावा सुप्रिया पिलगांवकर, ओम पुरी, जॉनी लीवर और राहुल देव भी स्टार कास्ट में शामिल थे. इतने सारे पॉपुलर एक्टर्स के एक साथ होने की वजह से फिल्म में भरपूर कॉमेडी का तड़का लगा था.
हालांकि, साल 2026 एक्टर के लिए शानदार रहा है. उनकी मल्टी-स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ हिट रही. वहीं, ‘बॉर्डर 2’ मे उन्हें क्लाइमैक्स में महज एक सीन के लिए दिखाया गया था. पर खास बात है कि इस फिल्म में उनके बेटे ने शानदार काम किया. जिनकी काफी तारीफ भी हुई.




