शिक्षा

बैंक ऑफ बड़ौदा में 805 पदों पर भर्ती का मौका, 24 नवंबर तक करें आवेदन

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो एक बड़ा अपडेट है. बैंक ऑफ बड़ाैदा (BOB) में 805 पदों पर भर्ती का मौका है. ये सभी मैनजमेंट यानी प्रबंधकीय पद हैं. BOB अपने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज (WMS) में 895 पदों को भरने जा रहा है. इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफकेशन जारी हो चुका है. इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. इच्छुक और पात्र कैंडिडेट्स 24 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन किए जा सकते हैं.

आइए, जानते हैं कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने किन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. जानते हैं कि इन पदों पर भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है. जानते हैं कि इन पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित सिलेक्शन प्रोसेस क्या है.

इन पदों पर होगी भर्ती

पोस्ट डिटेल्स – पद संख्या

  • सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर-डिप्टी मैनजर-791 पद
  • टेरिटरी हेड: असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट I: 35 पद
  • ग्रुप हेड: असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट II: 8 पद
  • इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर: असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट I: 2 पद
  • हेड इन्वेस्टमेंट: असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट II: 1 पद

कौन कर सकता है आवेदन

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 805 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पदों के अनुरूप एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया अलग-अलग है. अधिकतम 50 साल की उम्र तक के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. तो वहीं न्यूनतम एजुकेशन ग्रेजुएशन निर्धारित है. इसके साथ ही पद के हिसाब से अनुभव भी मांगा गया है. इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक करें.

वहीं आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है. आवेदन फीस निर्धारित है. UR, EWS और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 850 रुपये आवेदन फीस देनी होगी. तो वहींSC, ST, PWD, ESM/DESM और महिला कैंडिडेट्स के लिए 175 रुपये आवेदन फीस निर्धारित है. फीस नॉन-रिफंडेबल है.

सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

बैंक ऑफ बड़ौदा इन पदों पर भर्ती के लिए 4 स्टेज का एग्जाम आयोजित किया जाएगा. पहले फेज में आवेदनों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी. दूसरे स्टेट में ऑनलाइन टेस्ट होगा. तीसरे फेज में साइकोमेट्रिक टेस्ट आयोजित किया जाएगा. जिसके बाद कैंडिडेट्स का साक्षात्कार (इंटरव्यू) लिया जाएगा.

कैंडिडेट्स के कम्युनिकेशन स्पष्टता, समस्या-समाधान की क्षमता, कार्यकुशलता, देश के किसी भी हिस्से में काम करने की इच्छा और पद के लिए उपयुक्तता आदि का आकलन करने के लिए उन्हें साइकोमेट्रिक टेस्ट और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार (PI) के लिए बुलाया जाएगा.

Related Articles

Back to top button