O Saathi Re Release Date: अब ‘ईठा’ और ‘मातृभूमि’ के साथ आएगी इम्तियाज अली की ‘ओ साथी रे’, पर यहां एक पेंच है!

O Saathi Re Release Date: 2026 के आखिरी महीने यानी दिसंबर में कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं. जिनका फिलहाल इंतजार हो रहा है. यूं तो दिसंबर सलमान खान और शाहरुख खान के फैन्स के लिए बेहद खास है. जी हां, 4 दिसंबर को सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ आ रही है. वहीं उस फिल्म का श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ से क्लैश होगा. जो पहले से ही उस डेट पर आ रही है. साथ ही अब इस डेट पर इम्तियाज अली की ‘ओ साथी रे’ भी शेड्यूल हो गई है. पर यहां जो पेंच है, वो यह है कि फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आएगी.
दरअसल यह एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है, जिसे इम्तियाज अली ने बनाया और लिखा है. और वही इसके शो रनर भी हैं. आरिफ अली ने O SAATHI RE को डायरेक्ट किया है. जबकि, ‘विंडो सीट फिल्म्स’ इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 4 दिसंबर, 2026 को रिलीज हो रही है. जिसमें अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल लीड रोल में दिखने वाले हैं. यह सीरीज प्यार की मुश्किलों, रिश्तों में इमोशनल एंगल और अलग होने के दौर से गुजर रहे एक जोड़े के सामने आने वाली चुनौतियों को दिखाती है.
कब आएगी यह रोमांटिक ड्रामा सीरीज?
नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल हैंडल पर इस सीरीज को लेकर नया अपडेट मिला. जहां लिखा गया- ”ओ साथी रे… एक-दूसरे से अलग हो रहे जोड़े की प्रेम कहानी. ‘ओ साथी रे’ देखें, 4 दिसंबर को, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर.” साथ ही पोस्टर में अविनाश तिवारी और अदिति राव हैं. जबकि, बीच में अर्जुन रामपाल दिख रहे हैं. इस सीरीज को लेकर फैन्स के बीच काफी एक्साइटमेंट देखा जा रहा है.
Instagram-এ এই পোস্টটি দেখুন
क्या है सीरीज की कहानी?
दरअसल यह सीरीज रोमांस के साथ ही जिंदगी के एक अलग फेज को भी दिखाते हैं. इसके फोकस में एक ऐसा रिश्ता है जिसमें प्यार तो है, लेकिन जरूरी नहीं कि दोनों तरफ से प्यार का बैलेंस बराबर हो. खुद इसे लेकर इम्तियाज अली ने कहा कि ”ओ साथी रे एक मॉडर्न रोमांटिक शो है. जो विंटेज है, कभी-कभी, प्यार आपको हैरान कर देता है, जब वो बिल्कुल अलग जगहों पर सामने आता है.
यह कहानी एक ऐसे जोड़े के बीच पनपते लगाव की है, जो तलाक लेने जा रहे हैं. प्यार में एक धड़कता हुआ दिल होता है, यह बहुत खूबसूरत है, लेकिन कभी-कभी एक रिश्ते में दोनों तरफ से बराबरी नहीं होती. एक-दूसरे के लिए एकदम ‘परफेक्ट’ जोड़ा होना भी कई बार एक बोझ बन सकता है. ‘ओ साथी रे’ में हम देखते हैं कि प्यार जहां एक तरफ तड़प, सपने और साथ आने का नाम है. वहीं दूसरी तरफ यह किसी को जाने देने का प्रोसेस भी हो सकता है.




