CLAT 2027 Admit Card: क्लैट का जारी हुआ एडमिट कार्ड, 6 दिसंबर को होगी परीक्षा

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2027 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने 21 नवंबर 2026 को अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्सों की प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना होगा. CLAT 2027 की परीक्षा 6 दिसंबर को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी.
CLAT 2027 का आयोजन 6 दिसंबर 2026 को किया जाएगा. परीक्षा पेन-पेपर मोड में होगी. इसके लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाएगा. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वो परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें. बिना हॉल टिकट के एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा.
ऐसे डाउनलोड करें CLAT 2027 का एडमिट कार्ड
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
- 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं.
- 2. वेबसाइट के होमपेज पर CLAT 2027 के टैब पर क्लिक करें.
- 3. अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें.
- 4. लॉग इन करने के बाद CLAT 2027 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- 5. एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से चेक कर लें.
- 6. इसके बाद हॉल टिकट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को जरूर चेक करें
CLAT 2027 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, सिग्नेचर, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा का समय और जरूरी दिशानिर्देश दिए गए होंगे. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वो इन सभी जानकारियों को अच्छी तरह चेक कर लें. अगर एडमिट कार्ड में नाम, फोटो या अन्य डिटेल से जुड़ी कोई गलती मिलती है तो परीक्षा से पहले संबंधित अधिकारियों से संपर्क करके उसे ठीक करवाएं.




