मनोरंजन

राइज एंड फॉल के बाद धनश्री वर्मा की लंबी छलांग, तेलुगू फिल्म ‘हे कन्नम्मा’ से कर रहीं साउथ डेब्यू, ट्रेलर हुआ रिलीज

Hey Kannamma Trailer Release: युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री ने साल 2026 जाते-जाते अपने प्रोफेशनल फ्रंट पर एक नई शुरुआत कर ली है. अपने डांस से सभी को इंप्रेस करने वाली धनश्री अब फिल्मों में एक्टिंग करती नजर आएंगी. वे किसी हिंदी फिल्म से नहीं बल्कि तेलुगू मूवी से डेब्यू करने जा रही हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म का टाइटल हे कन्नम्मा है. हाल ही में लॉन्च इवेंट के दौरान इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया. ये इस लव स्टोरी का प्रॉपर ग्लिम्प्स भी था. ये मूवी किसी भी भाषा में धनश्री की पहली फिल्म होगी.

धनश्री के फैंस के लिए भी ये एक खुशखबरी है. फिल्म का ट्रेलर आ गया है जिसमें धनश्री फुल फॉर्म में नजर आ रही हैं और तेलुगू डायलॉग्स पूरी फ्ल्यूएंसी से बोल रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म का ट्रेलर कैसा है और इसपर फैंस के क्या रिएक्श्स आ रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

हे कन्नम्मा का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर से साफ पता चल रहा है कि ये एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में कोई बहुत बड़ा स्टार तो नहीं है लेकिन कई सारे यूथ इस फिल्म का हिस्सा हैं और फिल्म की स्टारकास्ट बहुत लंबी है. खुद धनश्री ने ये खुशखबरी फैंस संग शेयर की हैं. इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- मेरा डेब्यू मेरा सपना. मेरी हे कन्नम्मा. फाइनली फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. साथ ही मेरा दिल भी पूरी तरह से भरा हुआ है. इस फिल्म ने मुझे मेरे पहले प्यार डांस से फिर मिलवाया है. साथ ही मुझे इस फिल्म ने सारा नाम का एक ऐसा कैरेक्टर दिया है जिसे मैं जीवनभर सेलिब्रेट करती रहूंगी.

ये भी पढ़ें- 3 पार्ट से कमाए 61 हजार करोड़, अब अवतार के 2 और पार्ट ला रहे हैं जेम्स कैमरून, रिलीज डेट का ऐलान

डांस टीचर बनी हैं सारा

हे कन्नम्मा की बात करें तो इसमें सारा ने एक डांस टीचर का रोल प्ले किया है. इसमें उनकी लव स्टोरी दिखाई जाएगी. इसकी सबसे खास बात ये है कि धनश्री ने अपने तेलुगू डायलॉग्स खुद रटे हैं और खुद सेट पर इसे डिलीवर किया है. उन्होंने इस दौरान डबिंग का सहारा नहीं लिया है. ये एक्ट्रेस के टैलेंट और कॉन्फिडेंस को दिखाता है. फिल्म की बात करें तो ये 2 घंटे 30 मिनट लंबी है और ये 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ससी कुमार मुथुलुरी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है.

Related Articles

Back to top button