महाभारत के ‘कृष्ण’ ने रणबीर कपूर की रामायण को बताया एजेंडा मूवी, रावण के रोल पर क्या कहा?

Krishna Reaction on Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने सिनेमाघरों में 15 दिनों में ही 1500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखाया है. इस फिल्म को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला. लेकिन कई लोगों ने खुलकर फिल्म की आलोचना भी की. रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का रोल करने वाले एक्टर सुनील लहरी ने इस फिल्म में इमोशन्स की कमी बताई. इसके अलावा उन्होंने फिल्म के कुछ गानों को भी कमजोर बताया. अब रामायण फिल्म पर बी आर चोपड़ा के टीवी शो महाभारत में कृष्ण का रोल करने वाले नितीश भारद्वाज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
नितीश भारद्वाज ने फिल्म रामायण सिनेमाघरों में देखी और अपना ऑनेस्ट रिव्यू दिया है. उन्होंने तो सीधे तौर पर इस मूवी को एक एजेंडा फिल्म करार दिया है. उन्होंने कहा है कि फिल्म के कुछ सीन्स इमोशनल तौर पर काफी कमजोर हैं.
टीवी के कृष्ण ने क्या कहा?
सीनियर एक्टर नितीश भारद्वाज ने रामायण फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा- ‘भगवान राम के किरदार को एक भावहीन चेहरे और साधारण से दिखने वाले शख्स के तौर पर सीमित कर दिया गया है. राम ऐसे नहीं थे. वे तो मर्यादा का दूसरा नाम थे.’ इसके अलावा नितीश भारद्वाज ने कहा कि राम जब अयोध्या छोड़कर जा रहे होते हैं तो उस सीन में कोई भी इमोशन नजर नहीं आता है. सूर्यवंशी राजवंश की प्रजा को एकदम भावहीन दिखाया गया है.
रावण को हीरो की तरह दिखाया गया
नितीश भारद्वाज ने रामायण फिल्म पर एकदम बेझिझक और सटीक रिव्यू दिया है. उन्होंने कहा है कि इस फिल्म में भगवान राम को नहीं बल्कि रावण को एक हीरो के तौर पर दिखाया गया है. फिल्म में रावण के नेगेटिव प्वाइंट्स तो दिखाए ही नहीं गए हैं. नितीश ने रावण के किरदार की तुलना मार्कसिस्ट कॉम्युनिस्ट लीडर से की है. इस फिल्म में विलेन को हीरो और हीरो को विलेन बना दिया गया है. नितीश ने चिंता जताई है कि जिन्होंने भी रामायण नहीं पढ़ी है और सिर्फ ये फिल्म देखी है वे तो आने वाले 2 सालों तक रावण को एक कूल ड्यूड समझते रहेंगे जो गलत है.
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर नहीं कमा पाई 100 करोड़, अब OTT पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की द वन, किस प्लेटफॉर्म पर देखें?
घट गई रामायण की कमाई
रामायण फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को बड़ा झटका भी लगा है. फिल्म की कमाई घट गई है. रामायण ने पिछले दो दिनों में अच्छा कलेक्शन नहीं किया है वहीं 15वें दिन तो इसकी कमाई 20 करोड़ से भी कम रही. लेकिन अभी भी वर्ल्डवाइड कलेक्शन के तौर पर इस फिल्म ने रिलीज के 15 दिनों में 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. फिल्म से 2000 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद की जा रही है.




