कोरियन मम्मी-पापा ने पहली बार चखा इंडियन खाना, खाते ही दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो वायरल हो गया

सोशल मीडिया पर आजकल एक बहुत ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक बेटी अपने कोरियन मम्मी-पापा को पहली बार इंडियन डिश खिलाने ले जाती है. दोनों का रिएक्शन इतना क्यूट है कि पूछिए ही मत, लोग इस वीडियो क्लिप को बार-बार देख रहे हैं. ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @jamesyworld अकाउंट से शेयर किया गया है.
वीडियो में क्या है?
वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि टेबल पर इंडियन खाने की पूरी दावत लगी है. पापा ने स्ट्राइप वाला स्वेटर और कैप पहनी है, मम्मी ने ग्रीन स्वेटशर्ट पहनी है. दोनों पहली बार इंडियन खाना ट्राई करने के लिए काफी एक्साइटेड और बहुत खुश हैं.
पानीपुरी खाकर बोलीं- YUM!
सबसे पहले दोनों ने मैंगो लस्सी पी. पापा ने पीते ही दोनों हाथ से थम्स अप दे दिया. वहीं, मां ने कहा कि ये तो बहुत गाढ़ी और टेस्टी है. इसके बाद बेटी ने उन्हें पानीपुरी खिलाई. एक बाइट लेते ही मां बोलीं- YUM! बहुत टेस्टी है. जबकि चना चाट मां को कोरियन टोंकात्सु सॉस जैसा लगा.
नान को बोल दिया Pizza!
जब गरम-गरम गार्लिक नान आया, तो पिता ने उठाकर हंसते हुए कहा- ये तो Pizza है! इस बीच, जब मां बटर चिकन को ऐसे ही खाने लगीं, तो बेटी ने बताया कि नान को ग्रेवी में डुबोकर खाओ. लेकिन उन्होंने ऐसे ही खाया और कहा कि ये भी बहुत ही टेस्टी है.
साग पनीर और बिरयानी भी आई पसंद
साग पनीर खाकर मां ने बताया कि इसका स्वाद सबसे अलग है. वहीं, बिरयानी ने उन्हें कोरिया के चावल की याद दिला दी. उन्होंने बिरयानी खाकर कहा- ये भी बहुत लाजवाब डिश है.
आखिर में भावुक हो गए पापा
खाना खत्म होने पर पिता ने कहा कि ये सिर्फ खाना ट्राई करना नहीं था, ये एक बहुत अच्छी याद बन गई. वहीं मां का कहना है कि वह इसे सिर्फ याद नहीं बनाना चाहतीं, बल्कि ये स्वाद फिर से चखना चाहती हैं. आखिर में बेटी ने पूछा कि सबसे अच्छा क्या लगा, तो मां ने फौरन कहा- बटर चिकन और पूरी प्लेट साफ करके बोलीं- ये तो वाकई में बहुत लजीज था.
लोग क्या कह रहे हैं?
लोग वीडियो पर खूब प्यार दे रहे हैं. सब लिख रहे हैं कि मम्मी-पापा का रिएक्शन सबसे क्यूट है. कई लोग उन्हें साउथ इंडियन और नॉन-वेज खाना ट्राई करने की सलाह दे रहे हैं.
अब देखिए वीडियो, कोरियन मम्मी-पापा ने चखा इंडियन खाना
View this post on Instagram
(@jamesyworld)



