Lava Smart 4 Pro Launch: 7000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले के साथ आया नया फोन, कीमत 11,000 से भी कम

अगर आपका बजट कम और नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए Lava ने शानदार ऑप्शन पेश कर दिया है. भारतीय कंपनी Lava ने बजट सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. लावा ने यह फोन खास तौर पर उन लोगों के लिए पेश किया है, जो कम कीमत में लंबी बैटरी और टिकाऊ स्मार्टफोन की तलाश में हैं. लावा के इस फोन की सबसे खास बात है इसकी लंबी बैटरी. इस फोन में आपको 7000 mAh की बैटरी मिल रही है. इससे साथ ही इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिल रही है. कंपनी ने इसे भारत में सिर्फ ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए सेल के लिए जारी किया है.
Lava Smart 4 Pro की कीमत
Lava Smart 4 Pro को कंपनी ने 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में लाया है. लावा के नए फोन की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है. फोन को 2 कलर ऑप्शन नीलम ब्लू और कोणार्क गोल्ड में मिलेगा. अभी कस्टमर इसे देशभर के ऑफिशियल Lava ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं.
फोन में मिलती है 7,000mAh की बड़ी बैटरी
इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसकी 7000mAh की लिथियम आयन बैटरी है. लावा के अनुसार यह फोन 950 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है, साथ ही इसमें लगातार 748 मिनट तक YouTube वीडियो देखने का भी फीचर मिलता है. फोन को चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है.
डिस्प्ले और प्रोसेसर भी जान लें
Lava Smart 4 Pro में 6.75 इंच की HD+ LCD स्क्रीन मिलती है. इसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है. वहीं स्क्रीन में 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है और सेल्फी कैमरे के लिए वाटरड्रॉप नॉच भी मिलता है. फोन में ऑक्टा कोर Unisoc T610 प्रोसेसर मिलता है. साथ ही PowerVR GE8322 GPU मिलता है. इसमें 4GB फिजिकल रैम के साथ ही 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट लावा ने दिया है. यानी जरूरत पड़ने पर फोन की रैम को 8GB तक बढ़ा सकते हैं. इसकी 64GB इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 512GB तक बढ़ा सकते हैं.
कैमरा और सॉफ्टवेयर की डिटेल
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 13MP का कैमरा मिलता है. साथ ही इसमें पोर्ट्रेट, नाइट, AI, प्रो मोड, पैनोरमा, स्लो मोशन और टाइम लैप्स जैसे कैमरा मोड भी दिए गए हैं. वहीं, वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा लावा ने दिया है. इसमें स्क्रीन फ्लैश का सपोर्ट भी दिया गया है. फोन Android 16 Go पर चलता है. लावा ने इसमें बिना किसी अतिरिक्त ऐड और गैर जरूरी ऐप के साफ सुथरा इंटरफेस देने की बात कही है. साथ ही दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है. सेफ्टी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिल जाती है.
मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और दूसरी सुविधाएं
फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्रॉप और शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिला है. साथ ही इसमें डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक और FM रेडियो जैसे फीचर मिलते हैं. कंपनी इस फोन के साथ Free Service @ Home सुविधा भी उपलब्ध करा रही है. इसके तहत कस्टमर्स को घर बैठे फोन की सर्विस मिल सकेगी.
ये भी पढे़ंः खुद-ब-खुद चलेगा आपका मैकबुक! Apple बना रहा गजब का AI जो आपके बिना ही करेगा सारे काम
ये भी पढे़ंः Anthropic का जलवा! IPO से 5100 कर्मचारी बने करोड़पति, 600 लोगों की दौलत 830 करोड़ के पार




