CPU नहीं, अब GPU जैसे दिमाग वाले इंसानों का होगा दौर! CRED वाले कुणाल शाह ने क्यों कही ये बात?

हर दिन एडवांस होती टेक्नोलॉजी और AI के दौर में सफलता के भी मायने बदल रहे हैं. अभी तक हमारा एजुकेशन सिस्टम उन लोगों को परेफेक्ट मानता है, जो एक समय पर ही काम पर फोकस करते हैं. टेक की भाषा में कहें तो बिल्कुल यानी बिल्कुल CPU की तरह. लेकिन, CRED के फाउंडर कुणाल शाह ने अब ऐसा बयान दे दिया है, जिसने सबको चौंका दिया है. कुणाल शाह का मानना है कि आने वाला समय उन लोगों का होगा, जिनका दिमाग GPU की तरह मल्टीटास्किंग यानी एक साथ कई चीजों को सोचने की क्षमता रखता हो.
कई बार ऐसा होता है कि कोई बच्चा एक साथ कई चीजों के बारे में सोचता है या उसका ध्यान एक काम से दूसरे काम पर जल्दी चला जाता है. स्कूल में अक्सर इसे एकाग्रता की कमी मान लिया जाता है. कुणाल शाह ने इसी मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा कि हमारी शिक्षा व्यवस्था ऐसे लोगों को ज्यादा महत्व देती है, जो एक समय में एक ही समस्या पर ध्यान लगाकर उसका समाधान खोजते हैं. उन्होंने इस तरह की सोच की तुलना CPU से की है. CPU यानी सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट कंप्यूटर में निर्देशों को एक के बाद एक प्रोसेस करने के लिए जानी जाती है.
वहीं उन्होंने GPU जैसी सोच का भी इसी दौरान जिक्र किया. GPU यानी ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट एक साथ कई तरह के काम करने और डेटा प्रोसेस करने की क्षमता रखती है. कुणाल के अनुसार, आने वाले समय में ऐसे लोगों की मांग बढ़ सकती है, जो एक साथ कई चीजों को समझ सकें और अलग-अलग दिशाओं में सोच सकें.
ADHD वाले लोगों को मिल सकता है फायदा?
कुणाल शाह ने अपनी पोस्ट में ADHD को लेकर भी बोला है. ADHD का फुल फॉर्म होता है अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर. यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें किसी व्यक्ति को ध्यान बनाए रखने, अपनी एक्टिविटी को मैनेज करने या फिर किसी काम पर लगातार ध्यान लगाने में परेशानी होती है. सरल शब्दों में कहें तो किसी काम में लगातार मन न लगना. शाह का कहना है कि आने वाले समय में ऐसे लोगों के सोचने का तरीका भी असरदार साबित हो सकता है. उन्होंने इसे लेकर कहा कि शायद ADHD को आने वाले समय में अपनी सही जगह मिल सकती है.
AI के दौर में बदल रही है सीखने की आदत
आज के समय में ज्यादातर लोग AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में लोगों की सोचने की सक्षमता प्रभावित हो सकती है. इसी साल के सितंबर की एक रिपोर्ट में द न्यूयॉर्क टाइम्स ने मैकग्रा हिल के ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म पर 10 साल के दौरान हुए गणित के अभ्यास से जुड़े डेटा का जिक्र किया था. कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, इरविन और मैकग्रा हिल के रिसर्चर्स ने पाया था कि एआई चैटबॉट आने के बाद से स्टूडेंट्स उन सवालों पर कम समय देने लगे, जिनका जवाब AI आसानी से दे देता है. ऐसे सवालों में उनका प्रदर्शन बेहतर हुआ, लेकिन बिना कंप्यूटर की मदद के होने वाले टेस्ट में स्थिति अच्छी नहीं रहती है.
वहीं, 200 से ज्यादा कॉलेज छात्रों पर किए गए एक दूसरे टेस्ट में सामने आया कि AI की सहायता से कठिन विषयों को समझने वाले छात्रों ने बाद के टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन किया. लेकिन जिन्होंने पूरा निबंध लिखने का काम AI को ही दे दिया, वहीं बिना AI के काम करने में परेशानी हुई.
ये भी पढ़ेंः eMudhra यूजर्स सावधान! कंप्यूटर में रखी फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, सरकार ने जारी किया अलर्ट
ये भी पढे़ंः WhatsApp Support से बात करने पर क्या-क्या जान जाती है कंपनी? जानिए प्राइवेसी से जुड़ी जरूरी बातें




