उत्तर प्रदेश

200MP कैमरे वाला 5G फोन खरीदने का सुनहरा मौका! पहली बार मिल रहा 6 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट

अगर आपको मोबाइल से फोटो खींचने का शौक है और आप 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. अब 50 हजार रुपये से कम के बजट में भी ऐसा फोन खरीदा जा सकता है. हम बात कर रहे हैं Realme 16 Pro की, जिसमें 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.

खास बात यह है कि Flipkart पर सेल खत्म होने के बाद भी इस फोन पर शानदार ऑफर मिल रहा है. बैंक डिस्काउंट के जरिए इसकी कीमत 6 हजार रुपये से ज्यादा कम हो सकती है. वहीं, पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके आप अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं फोन की कीमत, ऑफर्स और फीचर्स की पूरी डिटेल्स.

Realme 16 Pro की कीमत और ऑफर

Realme 16 Pro के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत Flipkart पर 46,999 रुपये लिस्ट की गई है. हालांकि, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 6,814 रुपये तक की छूट मिल सकती है. इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर 40,185 रुपये रह जाती है.

इसके अलावा ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके भी कीमत कम कर सकते हैं. एक्सचेंज ऑफर के तहत अधिकतम 33,950 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है. हालांकि, आपको कितना एक्सचेंज बोनस मिलेगा, यह आपके पुराने फोन की कंपनी, मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगा.

Realme 16 Pro के कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन का कैमरा खास आकर्षण है. इसके पीछे f/1.8 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

डिस्प्ले और प्रोसेसर भी दमदार

Realme 16 Pro में 6.78 इंच की डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजॉल्यूशन 1272×2772 पिक्सल है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें Arm Mali G615 GPU के साथ 4nm MediaTek Dimensity 7300 Max 5G प्रोसेसर दिया गया है.फोन की एक और खासियत इसकी मजबूती है. इसे धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है.

बैटरी और दूसरे फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ड्यूल सिम, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है.

यह भी पढ़ें- GaN चार्जर के लिए ज्यादा पैसे देना कितना फायदेमंद? जानें नॉर्मल चार्जर के मुकाबले क्या मिलता है एक्स्ट्रा फायदा

पुराना गीजर कभी भी दे सकता है धोखा, ये 5 लक्षण दिखें तो हो जाएं अलर्ट

Related Articles

Back to top button