अजब-गजब

अप्लाई तक नहीं किया, फिर भी आ गया रिजेक्शन मेल! जॉब मार्केट का यह अजीब हाल देख लोग हैरान

आजकल जॉब मार्केट में अजीब-अजीब चीजें देखने को मिल रही हैं, लेकिन एक शख्स के साथ जो हुआ, उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर चल क्या रहा है. इस व्यक्ति को एक ऐसी कंपनी से रिजेक्शन का मैसेज मिला, जिसके लिए उसने कभी अप्लाई ही नहीं किया था. दरअसल, लिंक्डइन पर एक रिक्रूटर ने उन्हें किसी खाली पद को लेकर मैसेज किया था. जब उन्होंने जॉब की डिटेल्स पढ़ीं, तो उन्हें लगा कि यह काम उनके लिए सही नहीं है. इसलिए उन्होंने मैसेज का जवाब देना जरूरी नहीं समझा और उसे इग्नोर कर दिया.

पर कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. कुछ ही दिनों बाद उस रिक्रूटर ने दोबारा मैसेज भेजा और बताया कि कंपनी ने इस पद के लिए किसी और कैंडिडेट को चुन लिया है. बस फिर क्या था, यह पूरी बात उन्हें इतनी अजीब और मजेदार लगी कि उन्होंने इसे रेडिट के r/jobs सबरेडिट पर शेयर कर दिया.

अप्लाई तक नहीं किया, फिर भी आ गया रिजेक्शन मेल!

अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उन्हें ऐसी जॉब से रिजेक्ट कर दिया गया, जिसके लिए उन्होंने आवेदन ही नहीं किया था. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को लिंक्डइन पर एक रिक्रूटर का मैसेज आया था, डिटेल देखकर लगा कि बात नहीं बनेगी, तो रिप्लाई नहीं किया. फिर बाद में उसी रिक्रूटर का फॉलो-अप मैसेज आया कि कंपनी ने किसी और को हायर कर लिया है और आपके समय के लिए धन्यवाद.

यह सब पढ़कर खुद उस यूजर को भी हंसी आ गई. उनका कहना था कि जब उन्होंने अप्लाई ही नहीं किया और हायरिंग के किसी भी स्टेज का हिस्सा ही नहीं रहे, तो रिजेक्शन का क्या मतलब? आखिर में उन्होंने चुटकी लेते हुए लिखा कि जब अप्लाई किए बिना ही रिजेक्शन मिलने लगे, तो समझ लीजिए दुनिया कहां जा रही है. उनकी यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और कमेंट्स की बाढ़ आ गई. लोगों ने इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए. एक यूजर ने जॉब मार्केट की हालत पर तंज कसते हुए लिखा कि हालात इतने खराब हो गए हैं कि अब बिना अप्लाई किए भी रिजेक्शन मिल रहा है.

वहीं, एक और शख्स ने अपना अजीब एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने बताया कि एक कंपनी ने उनसे इंटरव्यू प्रोसेस को लेकर फीडबैक मांग लिया, जबकि उनका कभी कोई इंटरव्यू हुआ ही नहीं था. ईमेल इतना विनम्र था कि उसमें लिखा था कि आपके समय और मेहनत के लिए शुक्रिया, जबकि हकीकत यह थी कि उन्होंने कभी इंटरव्यू दिया ही नहीं था.

कई लोगों ने इसे लेकर शक भी जताया कि शायद यह कोई जॉब स्कैम हो सकता है या फिर पूरा मैसेज सिस्टम अपने आप यानी ऑटोमेशन के जरिए भेजा गया हो. एक यूजर ने कहा कि अच्छा हुआ आपने जवाब नहीं दिया, यह स्कैम भी हो सकता है, जबकि दूसरे ने अंदाजा लगाया कि यह सब ऑटोमेटेड मैसेज का कमाल लगता है.

यह भी पढ़ें: क्या Blinkit जानता है आप कितनी जल्दी में हैं? ऐप पर लगे जासूसी के आरोपों से मचा बवालकंपनी ने दिया जवाब

एक कमेंट करने वाले को लगा कि शायद रिक्रूटर को इग्नोर किया जाना पसंद नहीं आया. उन्होंने लिखा कि कई रिक्रूटर्स को लगता है कि लोग हमेशा उनके पीछे भागेंगे, इसलिए जब कोई जवाब नहीं देता तो उन्हें बुरा लग जाता है. इसी बीच एक और यूजर ने अपनी अजीब कहानी सुनाई. उन्होंने बताया कि कॉलेज से निकलते वक्त उन्होंने एक जॉब के लिए अप्लाई किया था और रिजेक्ट हो गए थे. हैरानी की बात यह थी कि उसके बाद अगले चार साल तक हर साल उन्हें उसी कंपनी से रिजेक्शन ईमेल आता रहा, जबकि उन्होंने दोबारा कभी अप्लाई ही नहीं किया था.

यहां देखिए पोस्ट

I asked my Mom how we survive on INR 13K with 4 family members, here’s the bill I got 🙂
by
u/Sad_Pie227 in
Frugal_Ind

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस पोस्ट में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

Related Articles

Back to top button