Diljit Dosanjh Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट पर राज ठाकरे की MNS का विरोध नहीं! जारी किया वीडियो

Diljit Dosanjh Concert: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का मुंबई में आज यानी 27 नवंबर को कॉन्सर्ट हो रहा है. इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने अपनी सफाई दी है. MNS के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जारी लिए गए वीडियो में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की भूमिका और आदेश के तहत ये साफ किया गया है कि मुंबई में होने वाले किसी भी कॉन्सर्ट को लेकर मनसे का कोई विरोध नहीं है, और अगर किसी ने विरोध किया है तो वह उसका व्यक्तिगत स्तर का फैसला माना जाएगा.
वीडियो में मनसे नेता संदीप देशपांडे ने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर जो खबरें चल रही हैं कि मनसे दिलजीत दोसांझ का शो बंद करवाएगी, वैसी कोई भूमिका पार्टी की नहीं है. संदीप देशपांडे ने राज ठाकरे के आदेश का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि न तो किसी मौजूदा कॉन्सर्ट को बंद करना और न ही आगे होने वाले किसी कॉन्सर्ट को बंद करवाना महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की आधिकारिक पार्टी भूमिका है.
दिनेश कुंडे के विरोध की चर्चा के बीच पार्टी ने दी सफाई
उनके के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति ने यदि इस मामले में कोई विरोध किया है, तो वह पूरी तरह उसके अपने व्यक्तिगत स्तर पर है और इसे पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं माना जाना चाहिए. पार्टी की तरफ से यह भी स्पष्ट किया गया कि शो बंद कराने जैसी अटकलों का आधार पार्टी का फैसला नहीं है. दरबार मनसे के विभाग अध्यक्ष दिनेश कुंडे ने पुलिस थाने जाकर इस कॉन्सर्ट के विरोध में भूमिका ली थी. लेकिन अब पार्टी की तरफ से कहा गया कि वो उनकी निजी राय है.
View this post on Instagram
ऑरा इंडिया टूर पर हैं दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ अपने लाइव कॉन्सर्ट्स में पंजाबी और पॉप संगीत, शानदार स्टेज लाइटिंग और हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, जहां हजारों की संख्या में दर्शक जुटते हैं. उनके भारत और विदेश के अलग-अलग शहरों में होने वाले म्यूजिक टूर लगातार सुर्खियों में रहते हैं. दिल्ली, इंदौर, अहमदाबाद और बैंगलोर के बाद अब मुंबई में लाइव कॉन्सर्ट में अपनी शानदार आवाजा का जादू चला रहे हैं.




