शिक्षा

Rajasthan SET Result 2026: राजस्थान SET रिजल्ट जारी, यहां देखें सब्जेक्ट वाइज कटऑफ

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (Rajasthan SET) 2026 में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए जरूरी अपडेट है. कोटा विश्वविद्यालय ने परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uok.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इस परीक्षा में कुल 1,77,901 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,39,383 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. इनमें केवल 9,191 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं.

इस तरह परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों का प्रतिशत 6.59 रहा है. सफल उम्मीदवार राजस्थान के अलग-अलग विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए एलिजिबल होंगे. कोटा विश्वविद्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान सेट 2026 के लिए कुल 1,77,901 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. इनमें से 1,39,383 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में से 9,191 को सफलता मिली है. इस तरह कुल परीक्षार्थियों में से केवल 6.59 फीसदी उम्मीदवार ही एलिजिबिलिटी हासिल कर सके हैं.

परीक्षा पास करना नियुक्ति की गारंटी नहीं

राजस्थान सेट पास करने वाले उम्मीदवारों को राज्य के 34 सरकारी विश्वविद्यालयों, 100 निजी विश्वविद्यालयों और करीब 2,000 महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए एलिजिबिलिटी मिलेगी. हालांकि, परीक्षा पास करना नियुक्ति की गारंटी नहीं है. यह केवल सहायक प्रोफेसर पद के लिए निर्धारित पात्रता को पूरा करता है.

दो विषयों में लागू हुई स्केलिंग

परीक्षा में भूगोल और शारीरिक शिक्षा विषयों की परीक्षा दो अलग-अलग पारियों में आयोजित की गई थी. ऐसे में दोनों विषयों के रिजल्ट तैयार करने के लिए स्केलिंग फॉर्मूले का इस्तेमाल किया गया है. इससे अलग-अलग पारियों में आयोजित परीक्षा के नंबरों में समानता बनाए रखने में मदद मिलती है. अभ्यर्थियों के ई-सर्टिफिकेट और स्कोरकार्ड रिजल्ट जारी होने के दो सप्ताह बाद उपलब्ध होंगे. उम्मीदवार इन्हें अपनी SSO ID के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे.

इन विषयों की रही कटऑफ

राजस्थान सेट 2026 में अलग-अलग विषयों और श्रेणियों के लिए कटऑफ अलग-अलग निर्धारित की गई है. प्रमुख विषयों की कटऑफ इस प्रकार है.

विषय सामान्य EWS OBC SC ST
अंग्रेजी 62% 55.33% 57.33% 52% 50%
हिंदी 58% 54.67% 55.33% 50% 47.33%
राजनीति विज्ञान 60.67% 56.67% 58% 53.33% 52%
लोक प्रशासन 66.67% 61.33% 64% 54.67% 54%
समाजशास्त्र 59.33% 53.33% 55.33% 47.33% 48.67%
अर्थशास्त्र 61.33% 57.33% 58% 52% 48%
भूगोल 66.67% 61.33% 64% 57.33% 54.67%
इतिहास 61.33% 56.67% 58% 52.67% 50%
वाणिज्य 74.67% 71.33% 72% 66.67% 64%

Related Articles

Back to top button