मनोरंजन

Ramayana 3: क्या रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का तीसरा पार्ट भी बनेगा? महर्षि विश्वामित्र बने इस एक्टर ने खोला राज

Ramayana 3: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के लिए पिछला हफ्ता बॉक्स ऑफिस पर शानदार रहा था. पर इस हफ्ते कमाई में काफी गिरावट आई है. जी हां, जहां उम्मीद की जा रही थी जल्द ही 2000 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी. अब वही कमाई मुश्किल लग रही है. फिल्म ने अबतक दुनियाभर से 1547 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं, ओवरसीज में लगातार जलवा देखने को मिल रहा है. पिक्चर ने अबतक टोटल 515 करोड़ कमा लिए हैं. बात फिल्म के सीक्वल की करें, तो पिक्चर 2028 में आएगी. जिसे पहले 2027 दिवाली में लाने की तैयारी थी. खैर, इन सबके बीच बड़ा सवाल है कि ‘रामायण’ का तीसरा पार्ट भी आएगा?

नितेश तिवारी की ‘रामायण‘ में महर्षि विश्वामित्र का किरदार अजिंक्य देव ने निभाया था. अब उन्होंने खुद एक्साइटमेंट जताई है कि इस फिल्म के दो पार्ट्स से ज्यादा आ सकते हैं. हालांकि, एक्टर ने माना है कि उन्होंने तीसरे पार्ट के बारे में अभी तक कुछ नहीं सुना है. लेकिन उन्होंने कहा कि अगर मेकर्स इस फ्रेंचाइजी को पांच फिल्मों तक बढ़ाते हैं, तो उन्हें बहुत खुशी होगी.

अजिंक्य देव ने सीक्वल को लेकर क्या कहा?

इस दौरान अजिंक्य देव ने ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट को लेकर अपडेट दिया. अजिंक्य ने बताया कि ”फिल्म का एक बड़ा हिस्सा पहले ही शूट किया जा चुका है. और अभी भी शूटिंग चल रही है. उन्होंने यह भी इशारा किया कि आने वाला हिस्सा पहले पार्ट के मुकाबले कहीं ज्यादा बड़े लेवल पर होगा. दूसरे पार्ट में सबसे बड़ा हाईलाइट हनुमान जी होंगे, जिनका किरदार सनी देओल निभा रहे हैं.” वहीं, एक और शानदार सिनेमाई एक्सपीरियंस का वादा करते हुए, अजिंक्य ने आगे कहा, ”मुझे लगता है कि अगला हिस्सा जबरदस्त होने वाला है. यह बहुत बड़ा होगा. अगर यह बड़ा है, तो वह और भी बड़ा होगा.”

View this post on Instagram

A post shared by Ajinkya Deo (@ajinkkyadeo)

यूं तो नमित मल्होत्रा पहले ही ‘रामायण’ को लेकर क्लीयर कर चुके हैं फिल्म के दो पार्ट ही बनेंगे. ऐसे में अगर दूसरे एक्टर्स चाहते हैं कि फिल्म को पांच पार्ट्स में खींचा जाए. उसके हिसाब से मेकर्स और डायरेक्टर काम नहीं करेंगे. इसलिए अपडेट केवल दो पार्ट्स को लेकर ही पता लगा है. वहीं, पार्ट 2 के लिए किस चीज पर सबसे ज्यादा फोकस किया जा रहा है, वो भी बता दिया गया है.

Related Articles

Back to top button