UK में 5000 चींटियों की चोरी! फावड़े से पूरा घोंसला खोदकर ले गए चोर, इंग्लैंड में बचे हैं सिर्फ 142

इंग्लैंड में चोरों ने ऐसी चीज चुरा ली, जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. चोरों ने जेवर या कैश नहीं, बल्कि 5000 दुर्लभ चींटियों का पूरा घोंसला ही चोरी कर लिया.
ये अजीबोगरीब चोरी डेवोन के Chudleigh Knighton Heath नेचर रिजर्व में हुई है. ये इंग्लैंड में आखिरी जगह है जहां दुनिया की सबसे दुर्लभ चींटियों में से एक Narrow-headed Ant पाई जाती है. इसका वैज्ञानिक नाम Formica exsecta है.
फावड़े से खोदा, घास से ढका
इस चोरी का पता तब चला जब अक्टूबर में रिसर्चर्स रूटीन चेक पर गए. उन्होंने देखा कि जहां एक घोंसला था, वहां अब गड्ढा है. आसपास फावड़े से खोदने के साफ निशान थे और चोरों ने गड्ढे को घास से ढकने की कोशिश भी की थी.
Devon Wildlife Trust ने बताया कि एक घोंसले में 1000 से 5000 चींटियां रहती हैं. इसमें एक या एक से ज्यादा रानी चींटियां होती हैं जो 25 साल तक जी सकती हैं. पूरे रिजर्व में अब सिर्फ 142 घोंसले बचे हैं.
चोर कौन? पुलिस कर रही तलाश
ट्रस्ट ने इसकी रिपोर्ट डेवोन एंड कॉर्नवाल पुलिस (Devon and Cornwall Police) में कर दी है. ये नेचर रिजर्व SSSI यानी Site of Special Scientific Interest है, यहां से कुछ भी हटाना अपराध है. चोरी के पीछे कौन है, ये अभी साफ नहीं है. ट्रस्ट का कहना है कि हो सकता है कोई दुर्लभ कीड़े इकट्ठा करने वाला कलेक्टर हो या फिर कोई ‘rogue rewilder’ जो इन चींटियों को दूसरी जगह बसाना चाहता हो.
ट्रस्ट के स्टीव हसी (Steve Hussey) ने मजेदार अंदाज में कहा, ‘We’d like our ants back’ यानी हमें हमारी चींटियां वापस चाहिए.
बता दें कि ये चींटियां कभी पूरे दक्षिण इंग्लैंड में पाई जाती थीं, लेकिन खेती और कंस्ट्रक्शन की वजह से अब ये इंग्लैंड में सिर्फ इसी एक जगह बची हैं. स्कॉटलैंड में कुछ घोंसले अभी भी हैं, जिनमें से एक तो शाही परिवार की Balmoral Estate में है.




