Raha Bollywood Debut: रणबीर की ‘रामायण’ से बेटी राहा का बॉलीवुड में डेब्यू, राम-सीता और लक्ष्मण संग की शूटिंग

Raha Bollywood Debut: रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल जैसे कई दिग्गज सितारों से भरी ‘रामायण पार्ट 1’ 5 नवंबर यानी कल सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म में लीड कलाकारों के अलावा भी मेकर्स ने कई जाने माने एक्टर्स को कास्ट किया है. अब पता चला है कि फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की नन्ही सी बेटी राहा कपूर ने भी काम किया है. जी हां, इसका खुलासा भी खुद राहा के पापा और ‘रामायण पार्ट 1’ में राम बने रणबीर कपूर ने किया है.
‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज़ से पहले इसकी कास्ट लगातार प्रमोशन और इंटरव्यूज में बिज़ी हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर से सवाल हुआ था कि एक पिता के तौर पर इस कहानी ने आप पर कैसे असर डाला? इसी सवाल के जवाब के दौरान रणबीर कपूर ने बताया कि राहा ने उनके, साई और रवि दुबे के साथ फिल्म में एक शॉट दिया है.
रणबीर कपूर का बड़ा खुलासा
रणबीर कपूर कहते हैं, “राहा रामायण की कहानी में काफी दिलचस्पी लेती है. मैंने और आलिया ने हमेशा उसे कहानियां सुनाई हैं. वो कई बार सेट पर भी आती रही है. उसने साई, मेरे और लक्ष्मण (रवि दुबे) के साथ एक शॉट भी दिया है. वो इस सफर का हिस्सा रही है. मैं इस बात को लेकर भी बहुत खुश और शुक्रगुज़ार हूं कि ये पहली कहानी होगी, जिसे वो स्क्रीन पर देखेगी. क्योंकि मैं चाहता हूं कि वो देखे.”
View this post on Instagram
राहा कितने साल की हैं?
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर का जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ था. यानी रामायण की रिलीज़ के अगले दिन ही राहा चार साल की होने वाली हैं. मतलब फिल्म में शॉट देते वक्त राहा महज़ तीन साल की ही रही होंगी. खास बात ये है कि राहा की मम्मी यानी आलिया की भी पहली फिल्म तब आ गई थी जब वो सिर्फ 6 साल की थीं. माना जाता है कि 5 साल की उम्र में ही उन्होंने शूटिंग की थी. ये फिल्म थी साल 1999 में आई ‘संघर्ष’.
(@aliaabhatt)



