‘बेबी डॉल’ सिंगर कनिका कपूर का टूटा रिश्ता, 4 साल बाद पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का लिया फैसला

Kanika Kapoor Separation: पॉपुलर सिंगर कनिका कपूर को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. अपने बेहतरीन गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वालीं कनिका अपने पति से अलग हो गई हैं. जी हां, उन्होंने गौतम हाथीरमानी से अलग होने का फैसला कर लिया है. शादी के ठीक चार साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. इस खबर के सामने आने के बाद सिंगर के फैन्स के बीच मायूसी छा गई है.
कनिका कपूर ने सोशल मीडिया पर एक ऑफिशियल बयान जारी किया. साथ ही अपने सेपरेशन की खबर को कंफर्म किया है. सिंगर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि काफी सोच-विचार करने के बाद उन्होंने और गौतम ने यह मुश्किल फैसला लिया है. उन्होंने लिखा कि जिंदगी में कई बार चीजें वैसी नहीं होती, जैसी हम उम्मीद करते हैं. और ऐसे में सम्मान के साथ ही अलग होना बेहतर होता है. कनिका ने इस मुश्किल समय में मीडिया और फैन्स से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है.
कनिका ने पोस्ट में क्या लिखा?
कनिका कपूर ने शेयर किए पोस्ट में लिखा- ”डीयर फ्रेंड्स और फैमिली, काफी सोच-विचार के बाद, मेरे पति और मैंने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है. मैं हमारे साथ बिताए गए समय के लिए आभारी हूं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं. जैसे ही हम आगे बढ़ रहे हैं, मैं ईमानदारी से हमारी प्राइवेसी की अपील करती हूं. प्यार, कनिका.”
कनिका पोस्ट
कब हुई थी कनिका की दूसरी शादी?
कनिका कपूर और लंदन के बिजनेसमैन गौतम हाथीरमानी ने मई 2022 में लंदन में शादी की थी. इस शादी में उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे. दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.
दरअसल यह कनिका की दूसरी शादी थी, इससे पहले साल 2012 में उनका अपने पहले पति राज चंडोक से तलाक हो गया था. जिनसे उनके तीन बच्चे हैं- अयाना, समारा और युवराज. हालांकि, अपने इस नए बयान में कनिका ने यह भी साफ किया है कि उनके इस फैसले के पीछे कोई तीसरा शख्स जिम्मेदार नहीं है.




