शिक्षा

UP TET 2026 रिवाइज्ड रिजल्ट जारी, वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं सशोधित सर्टिफिकेट

UP TET 2026 Revised Result: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी कर दिया है. UPESSC ने UPTET 2026 रिजल्ट का पुराना लिंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट से डिएक्टिवेट यानी हटा दिया है. इसके साथ ही रिवाइज्ड रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट कर दिया है. UPTET 2026 में शामिल हुए कैंडिडेट्स UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर UPTET 2026 का संशोधित सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं.

आइए, विस्तार से जानते हैं कि UPESSC ने क्यों संशोधन के साथ UPTET 2026 का रिवाइज्ड जारी किया है. जानेंगे कि संशोधन के बाद कैंडिडेट्स के क्वालीफाईंग स्टेट्स में क्यों बदलाव होने की बात कही जा रही है. साथ ही जानेंगे कि कैसे संशोधित सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं.

दो सवालों को मूल्यांकन से बाहर किया गया

UPESSC ने संशोधन के साथ UPTET 2026 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी कर दिया है. UPESSC ने UPTET 2026 मूल्यांकन से दो सवाल हटाने के बाद रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया है. मसलन, UPTET 2026 पेपर में पूछे गए सवाल संख्या 36 और 37 को मूल्यांकन से हटाया गया है. इस स्थिति में 150 सवालों के बजाय 148 नंबरों के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया गया है. इसके बाद रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया गया. ऐसे में जिन कैंडिडेट्स ने इन सवालों के जवाब दिए हैं और उन्हें नंबर उसके बदले हैं, उनके नंबरों में कटौती हो सकती है.

हाईकोर्ट के फैसले के बाद रिवाइज्ड रिजल्ट जारी

UPESSC ने 26 अगस्त को UPTET 2026 रिजल्ट जारी किया था. इसके बाद इसके सवालों को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी. हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए UPESSC को UPTET 2026 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया था. इसी कड़ी में UPESSC को UPTET 2026 रिजल्ट का पुराना लिंक वेबसाइट से डिएक्टिवेट कर दिया है. अब UPTET 2026 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किय गया है.

ऐसे चेक करे सकेंगे UP TET 2026 का रिवाइज्ड रिजल्ट चेक

  • रिवाइज्ड जारी होने के बाद सबसेपहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट के होम पेज पर दिख रहे TET 2026 संशोधित सर्टिफिकेट लिंक पर क्लिक करें.
  • नया वेब पेज खुलेगा. उसमें रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
  • नीचे दिख रहे लॉगइन बटन पर क्लिक करें
  • स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा
  • भविष्य की जरूरतों के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर लें.

Related Articles

Back to top button