दादा जी की एक छोटी सी टिप आएगी बड़े काम, वीडियो में सिखाया फोन का ये जरूरी फीचर

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बुजुर्ग शख्स का वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में दादा जी जिस अंदाज में स्मार्टफोन चलाना सिखा रहे हैं, उसे देखकर लोग काफी खुश हो रहे हैं. खास बात यह है कि वह अपनी उम्र के लोगों को नई टेक्नोलॉजी से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. उनका तरीका इतना आसान और मजेदार है कि कोई भी व्यक्ति बड़ी आसानी से उनकी बताई बातें समझ सकता है.
आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. ऑनलाइन पेमेंट से लेकर फोटो खींचने, वीडियो देखने और किसी से बात करने तक, लगभग हर काम फोन के जरिए हो जाता है. हालांकि, आज भी कई ऐसे लोग हैं जिन्हें स्मार्टफोन के कुछ बेसिक फीचर्स इस्तेमाल करने में परेशानी होती है. खासकर बुजुर्गों के लिए नई टेक्नोलॉजी को समझना और उसके साथ तालमेल बैठाना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में एक बुजुर्ग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो अपनी उम्र के लोगों को स्मार्ट फोन चलाना सीखा रहे हैं.
बुजुर्गों को टेक्नोलॉजी से जोड़ने की कोशिश
वायरल वीडियो की शुरुआत में बुजुर्ग शख्स लोगों को स्मार्टफोन से स्क्रीनशॉट लेने का तरीका समझाते नजर आते हैं. वह किसी टेक्निकल भाषा का इस्तेमाल करने के बजाय बिल्कुल आसान शब्दों में फोन चलाने की जानकारी देते हैं. उनका समझाने का तरीका ऐसा है, जैसे घर का कोई बड़ा सदस्य अपने परिवार के दूसरे लोगों को फोन इस्तेमाल करना सिखा रहा हो.
वीडियो में वह बताते हैं कि अगर किसी को अपने मोबाइल की स्क्रीन पर दिखाई दे रही चीज की फोटो सेव करनी है, तो इसके लिए फोन के वॉल्यूम के दोनों बटनों को एक साथ दबाना होगा. ऐसा करने पर स्क्रीनशॉट अपने आप फोन की गैलरी में सेव हो जाता है. इस तरह वह एक छोटे से उदाहरण के जरिए लोगों को स्मार्टफोन का एक जरूरी फीचर समझाते हैं.
उनकी यह छोटी सी टिप उन लोगों के लिए काफी काम की हो सकती है, जिन्हें स्क्रीनशॉट लेने का तरीका नहीं पता है. अक्सर लोग किसी मैसेज, फोटो, ऑनलाइन जानकारी या जरूरी चीज को सेव करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सही तरीका मालूम नहीं होता. ऐसे में बुजुर्ग का यह आसान तरीका उनके काफी काम आ सकता है.
इस वीडियो की सबसे अच्छी बात सिर्फ स्क्रीनशॉट लेने की टिप नहीं है, बल्कि इसके पीछे की सोच भी है. आमतौर पर सोशल मीडिया पर टेक्नोलॉजी से जुड़े वीडियो में लोग काफी तेजी से जानकारी देते हैं और कई बार ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जिसे हर कोई आसानी से नहीं समझ पाता. लेकिन इस बुजुर्ग का तरीका बिल्कुल अलग है.
वह एक-एक स्टेप समझाकर बताते हैं, ताकि देखने वाले को बात समझने में परेशानी न हो. उनकी कोशिश है कि उनकी उम्र के लोग भी स्मार्टफोन के फीचर्स को समझें और बिना किसी झिझक के उनका इस्तेमाल कर सकें. दरअसल, आज भी कई बुजुर्ग ऐसे हैं जो छोटी-छोटी चीजों के लिए अपने बच्चों या परिवार के दूसरे सदस्यों पर निर्भर रहते हैं. कभी फोन में कोई सेटिंग बदलनी हो, तो कभी किसी फोटो को सेव करना हो, उन्हें दूसरों की मदद लेनी पड़ती है. अगर उन्हें इस तरह आसान तरीके से फोन चलाना सिखाया जाए, तो उनका आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है.
सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो इसलिए भी पसंद किए जाते हैं, क्योंकि इनमें रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी जानकारी मिलती है. इस बुजुर्ग का वीडियो भी इसी वजह से चर्चा में है. उनका सीधा-सादा अंदाज और बिना किसी दिखावे के जानकारी देने का तरीका लोगों को आकर्षित कर रहा है.
यह भी पढ़ें: फर्स्ट एसी में भी सुरक्षित नहीं यात्री! महिला के कूप से 2.75 लाख की चोरी, 4 बार चेन खींचने पर भी नहीं मिली मदद
इस वीडियो से एक बात साफ है कि नई टेक्नोलॉजी सीखने और सिखाने की कोई उम्र नहीं होती. इसके लिए बस सीखने की इच्छा और समझाने का सही तरीका होना चाहिए. अगर कोई बुजुर्ग खुद स्मार्टफोन के फीचर्स सीखकर दूसरों को सिखा रहा है, तो यह अपने आप में अच्छी बात है.
यहां देखिए वीडियो
Instagram पर यह पोस्ट देखें




