मनोरंजन

‘रामायण’ के एंड सीन में दिखी ‘हनुमान’ बने सनी देओल की पहली झलक, फैन्स हुए क्रेजी, इंटरनेट पर वीडियो VIRAL

Sunny Deol First Look From Ramayana: जिस फिल्म का लंबे वक्त से इंतजार हो रहा था, वो रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ ही है. फिल्म को X पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और अबतक लोग फिल्म के अलग-अलग सीन को गजब बता रहे हैं. इस फिल्म के मेकर्स की भी जमकर तारीफ की जा रही है. अब फिल्म कितना कमाती है, यह जानने के लिए फैन्स को कुछ इंतजार करना होगा. पर एक सीन जो हर किसी का दिल जीत रहा है, वो है एंड क्रेडिट. फाइनली हनुमान बने सीन देओल की पहली झलक दिख गई है. हालांकि, शुरुआत में ही क्लियर कर देते हैं कि फिलहाल एक्टर का चेहरा नहीं दिखाया गया है.

X (पहले ट्विटर) पर सनी देओल की पहली झलक जमकर वायरल हो रही है. इस क्लिप की शुरुआत एक घने जंगल से होती है, जहां जानवर दौड़ते हुए दिख रहे हैं. तभी स्क्रीन पर आता है भगवान हनुमान का एक पैर. वहीं, फिर बैकग्राउंड में हनुमान चालीसा चलती है. इस पूरे वीडियो में उस जंगल से होते हुए भगवान हनुमान जाते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके बाद एक आवाज गूंजती है- जय श्री राम. और सूरज के सामने भगवान हनुमान का इंट्रोडक्शन क्लिप खत्म होता है. साथ ही लिखा आता है- सनी देओल एज हनुमान.

फैन्स को किस चीज का है इंतजार?

दरअसल रामायण के अलग-अलग तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल हो रहे हैं. जहां सनी देओल की एंट्री पर हर कोई हूटिंग करता हुआ दिखा. दरअसल सनी देओल इंडियन सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं और जिस रोल के लिए उन्हें चुना गया है. वो किरदार भी इस कहानी में अहम है. पार्ट 2 में भगवान श्री राम के साथ हनुमान हर जगह दिखेंगे. ऐसे में मेकर्स ने उनके लुक पर कितना काम किया है. क्या उन्हें बिल्कुल बदल दिया गया है. वो इस रोल को कैसे निभाएंगे, इन सब चीजों को लेकर उम्मीद बहुत ज्यादा है. अब इस एक वीडियो ने फैन्स को खुश कर दिया है. बेशक उनका चेहरा न दिखा हो, पर फिलहाल फैन्स के लिए इतना ही काफी है.

खुद सनी देओल भी जानते हैं कि यह बहुत बड़ा रोल है. यही वजह है कि एक बार शुरुआत में एक्टर कहते दिखे थे कि वो काफी नर्वस हैं. देखना होगा कि पार्ट 2 में उन्हें किस तरह पेश किया जाता है. जिसके लिए लोगों को 2028 तक का इंतजार करना होगा.

Related Articles

Back to top button