शिक्षा

IGNOU Admit Card 2026: इग्नू ने जारी किया दिसंबर TEE का एडमिट कार्ड, डाउनलोड करने के सभी स्टेप्स समझें

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने दिसंबर 2026 टर्म एंड परीक्षा (TEE) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. विश्वविद्यालय ने 6 नवंबर 2026 को हॉल टिकट डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है. ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन कोर्स में पढ़ाई करने वाले योग्य छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. दिसंबर टर्म एंड परीक्षाएं 25 नवंबर 2026 से शुरू होंगी.

ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह दी गई है कि वो समय रहते अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी जानकारियों को चेक कर लें.

यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

इग्नू ने दिसंबर 2026 की टर्म एंड परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध कराई है. छात्र अपने लॉग इन विवरण की मदद से पोर्टल पर प्रवेश कर सकते हैं और हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सबसे पहले इग्नू के समर्थ पोर्टल पर जाना होगा. इसके बाद अपनी जरूरी लॉग इन जानकारी भरकर अकाउंट में लॉग इन करना होगा. यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा. छात्र अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

आधिकारिक लिंक: https://ignou.samarth.edu.in/index.php/site/login

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को जरूर चेक करें

हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है. छात्रों को अपना नाम, नामांकन नंबर, कोर्स का नाम, विषयों के कोड, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और परीक्षा की पाली को चेक करना चाहिए. अगर एडमिट कार्ड में किसी तरह की गलती मिलती है तो छात्र को बिना देरी किए अपने संबंधित क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क करना चाहिए. समय रहते शिकायत करने से गलती को ठीक कराने में मदद मिल सकती है. इसलिए परीक्षा से पहले हॉल टिकट की अच्छी तरह चेक कर लें.

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और आईडी जरूरी

इग्नू की दिसंबर टर्म एंड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी ले जाना अनिवार्य होगा. इसके साथ विश्वविद्यालय का मान्य पहचान पत्र (आईडी कार्ड) भी रखना होगा. विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार, जरूरी डॉक्यूमेंट दिखाने के बाद ही छात्रों को परीक्षा केंद्र में एंट्री दी जाएगी. ऐसे में छात्र परीक्षा वाले दिन घर से निकलने से पहले एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड जरूर रख लें. इनके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलने में परेशानी हो सकती है.

Related Articles

Back to top button