Katrina Son Vihaan Face Reveal: कटरीना-विकी ने दिवाली पर दिखाया बेटे विहान का चेहरा, क्यूटनेस ने जीता सबका दिल

Katrina Son Vihaan Face Reveal: कटरीना कैफ और विकी कौशल ने दिवाली के खास मौके पर अपने तमाम फैंस को सबसे बड़ा सरप्राइज दे दिया है. उन्होंने दिवाली के दिन अपने बेटे विहान कौशल का चेहरा फैंस को दिखाया है. कटरीना और विकी ने एक ज्वाइंट इंस्टाग्राम पोस्ट में बेटे विहान के साथ एक तस्वीर शेयर की है. विहान की पहली झलक ने फैंस ही नहीं, फिल्मी सितारों के भी दिलों पर जादू चला दिया है. विहान के क्यूटनेस पर सभी फिदा नज़र आ रहे हैं और इंस्टाग्राम पर उनपर खूब प्यार बरसा रहे हैं.
कटरीना कैफ और विकी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हमारी अब तक की सबसे रोशन दिवालीआप सभी को प्यार, रोशनी और खुशियों से भरी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं. विकी, कटरीना और विहान.”
View this post on Instagram
कुर्ता-पायजामा और नेहरू जैकेट में विहान
तस्वीर में कटरीना कैफ पीले रंग के सूट में नज़र आ रही हैं. वहीं विकी कौशल सफेद रंग के डिजाइनर कुर्ता-पायजामा में दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में विहान ने पापा विकी की तरह सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और मां कटरीना की तरह पीले रंग का नेहरू जैकेट पहना हुआ है. विहान की क्यूटनेस ने हर किसी का दिल जीत लिया है.
जन्मदिन के एक दिन बाद दिखाया विहान का चेहरा
विहान का चेहरा रिवील करने के लिए कटरीना और विकी ने बेहद खास दिन चुना. एक तो आज सारा देश दिवाली की रौनक से रोशन है. ऐसे में विहान के चेहरे ने इसे और भी ज्यादा रोशन कर दिया है. दूसरी खास बात ये है कि आज विहान एक साल एक दिन के हो गए हैं. विहान का जन्म पिछले साल 7 नवंबर को हुआ था. ऐसे में जन्मदिन के अगले ही दिन उन्होंने बेटे के चेहरे को दिखाने का फैसला किया.
विहान के फैन हुए सेलेब्स
विहान की पहली तस्वीर इंटरनेट पर आते ही हलचल मच गई. इंस्टा पोस्ट पर फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी लाइन लगाकर कमेंट करने लगे. अर्जुन कपूर ने लिखा, “लड्डू…” वहीं मलाइका ने विहान को प्यारा बताया. रकुल ने दुआ देते हुए विहान को क्यूट कहा. मृणाल ठाकुर लिखती हैं, “बेबी विहान तो बहुत क्यूट है. मेरा दिल पिघल गया. हैप्पी दिवाली, नन्हे मुन्ने.” इनके अलावा कियारा, अनन्या, सोनम समेत तमाम सेलेब्स ने नन्हे विहान पर दिल खोलकर प्यार बरसाया है.




