मनोरंजन

Bigg Boss 20: ‘कितनी बार गले लगोगे?’…स्काउट और लव ने बार-बार किया HUG, भड़कीं काम्या पंजाबी

Bigg Boss 20 : बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में इन दिनों कंटेस्टेंट्स को उनके परिवार वालों की तरफ से खास मैसेज सुनने का मौका मिल रहा है. इस दौरान घरवालों को अपने करीबियों की बातें सुनकर काफी भावुक होते हुए देखा जा रहा है. हालांकि, अब लव गिल का अपनी मां का मैसेज सुनने के बाद दिया गया रिएक्शन चर्चा में आ गया है. दरअसल, लव को घर में अपने साथी कंटेस्टेंट स्काउटओपी को बार-बार गले लगाते हुए देखा गया. उनके इस अंदाज पर दर्शकों के साथ-साथ बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अपना रिएक्शन दिया है.

परिवार के मैसेज वाले सेगमेंट में लव की मां ने उन्हें अपना गेम खेलने और अकेले आगे बढ़ने की सलाह दी थी. मां की बातें सुनने के बाद लव काफी इमोशनल हो गईं. इसके बाद वह बार-बार स्काउटओपी को गले लगाती नजर आईं. दोनों के इस पल के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई. जहां कुछ दर्शकों ने इसे लव का इमोशनल रिएक्शन बताया, वहीं कुछ लोगों ने उनके इस व्यवहार पर सवाल उठाए.

काम्या पंजाबी ने लव गिल पर कसा तंज

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने भी लव के बार-बार स्काउटओपी को गले लगाने पर चुटकी ली. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘बस कर बहन, कितनी बार हग करेगी. वैसे किस-किस को लगा कि वो सारे हग इमोशनल कम और बदला लेने वाले ज्यादा थे. अब भाई-बहन के रिश्ते में कौन किसको पहले टेक्स्ट करेगा, ये तनाव भी तो था ना बहन को.’ काम्या के इस पोस्ट के बाद लव और स्काउटओपी के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है.

Kamya Tweet

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी किए कमेंट

लव के इस व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपनी राय रखी. एक यूजर ने लिखा, ‘मैंने आज तक इतनी बेशर्म और अपनी गलती न मानने वाली लड़की नहीं देखी. लव की मां ने अपनी बेटी से जुड़े बाकी विवादों को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन जब माही ने उनकी बेटी पर सवाल उठाए तो उन्हें बुरा लग गया. उन्हें अपनी बेटी का लड़कों के आसपास इस तरह रहना गलत नहीं लगता. साफ है कि यह उनकी पारिवारिक सोच है.’

वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जब से लव ने काश्वी को देखा है, उनमें कुछ बदलाव आ गया है. उन्होंने जिम जाना ज्यादा शुरू कर दिया है, अंग्रेजी बोलने के अंदाज पर भी ध्यान देने लगी हैं और हर समय काश्वी की ही बातें करती रहती हैं. मुझे लगता है कि वह काश्वी जैसी बनना चाहती हैं, लेकिन उनमें वैसी शालीनता और अंदाज नहीं है.’

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि लव गिल बार-बार स्काउटओपी के साथ चिपककर काश्वी को कोई इशारा देना चाहती थीं. उन्होंने अपनी मां से सुना कि बाहर उन्हें सपोर्ट मिल रहा है और शायद इसके बाद उनका हौसला बढ़ गया. इसके बाद वह स्काउट से उसकी भावनाओं और काश्वी के साथ उसके प्यार के बारे में भी पूछ रही थीं. यह सब बिल्कुल साफ नजर आ रहा था.’

स्काउट की गर्लफ्रेंड ने भी जताई थी नाराजगी

दरअसल, इससे पहले स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी बिग बॉस 20 के घर में पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने स्काउट और लव की नजदीकियों पर नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने स्काउट से लव से दूरी बनाए रखने के लिए भी कहा था. इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर दर्शकों के बीच कई तरह की बातें हो रही हैं.

Related Articles

Back to top button