मनोरंजन

रणबीर कपूर के स्टंट डबल ने शेयर की रामायण के सेट की तस्वीरें, एक्टर को बताया बेहतरीन कलाकार

ल्यूक की शेयर की गई तस्वीरों में फिल्म की शूटिंग और बड़े स्तर पर तैयार किए गए एक्शन सीन्स की झलक देखने को मिलती है. एक तस्वीर में रणबीर कपूर के साथ ल्यूक पारंपरिक सुनहरे-भूरे रंग की पोशाक में नजर आ रहे हैं. गले में रुद्राक्ष की कई मालाएं हैं और बालों का जूड़ा बना हुआ है.ल्यूक ने रणबीर कपूर की भी तारीफ की है. स्टंट मैन ने कैप्शन में लिखा है "रामायण जैसी महत्वपूर्ण कहानी को पर्दे पर लाने का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है. रणबीर कपूर के स्टंट डबल के तौर पर काम करना शानदार अनुभव रहा. वह उन बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं, जिनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला है." इसके अलावा उन्होंने फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू का आभार जताया, जिनके साथ उन्होंने शूटिंग के दौरान काम किया.
फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की तैयारियां भी काफी दिलचस्प हैं. एक तस्वीर में स्टंट परफॉर्मर एक बड़े मैकेनिकल सेटअप पर खड़े नजर आ रहे हैं, जिसे किसी पौराणिक जीव जैसा रूप दिया गया है. इस ढांचे को कई तारों की मदद से संभाला गया है और पीछे ब्लू स्क्रीन लगी हुई है. एक अन्य तस्वीर में शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा बड़ा कैमरा रिग भी दिखाई दे रहा है. इन तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के एक्शन सीन्स को तैयार करने में कितनी बड़ी टीम और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.

Related Articles

Back to top button