मनोरंजन

गुरुग्राम कॉन्सर्ट हुआ पोस्टपोन, अब कहां परफॉर्म करेंगे एआर रहमान? देखिए पूरा शेड्यूल

ऑस्कर और ग्रैमी पुरस्कार विजेता म्यूजिक मैस्ट्रो एआर रहमान के दिल्ली-एनसीआर (गुरुग्राम) कॉन्सर्ट के 2027 तक के लिए पोस्टपोन होने की खबर के बाद से ही फैंस के बीच थोड़ी मायूसी छा गई है. एआर रहमान इन दिनों ‘द वंडरमेंट टूर’ पर हैं, जिसके तहत ये कॉन्सर्ट 21 नवंबर को बैकयार्ड स्पोर्ट्स क्लब, गुरुग्राम में आयोजित होने वाला था. पर किसी कारणवश इसे आयोजकनों ने पोस्टपोन कर दिया है. लेकिन, मेकर्स ने इसके पीछे का सीधा और साफ कारण का खुलासा नहीं किया है. हालांकि संगीत प्रेमियों के लिए अच्छी खबर ये है कि एआर रहमान का म्यूजिकल सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है. देश-विदेश के कई बड़े शहरों में उनके भव्य कॉन्सर्ट्स और लाइव शोज लगातार जारी हैं. आइए जानते हैं कि भारत से लेकर विदेशों तक एआर रहमान का जादू कहां-कहां बिखरने वाला है और उनके टूर का पूरा खाका क्या है.

एआर रहमान का भारत में 5 बड़े शहरों का बहुचर्चित टूर चल रहा है, जिसका आधिकारिक नाम ‘एआर रहमान- द वंडरमेंट टूर’ है. इस टूर का आयोजन फेयर गेम एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है. बेंगलुरू (3 अक्टूबर) और मुंबई में (1नवंबर) में वो परफॉर्म कर चुके हैं. आयोजका ने बुक हुए टिकटों के पैसे वापस करने की बात कही है. वहीं ये भी कहा है कि ये शो अगले साल यानी 2027 में होगा. हालांकि गुरुग्राम के इस कॉन्सर्ट की तारीख अभी नहीं बताई गई है.

भले ही गुरुग्राम का शो पोस्टपोन हो गया हो, लेकिन भारत में अभी भी एआर रहमान के दो और शोज़ शेड्यूल हैं.

  • हैदराबाद: 31 जनवरी 2027
  • अहमदाबाद : 27 मार्च 2027

भारत में हैदराबाद और अहमदाबाद के फैंस के पास अभी भी एआर रहमान को लाइव परफॉर्म करते देखने और उनके गानों पर झूमने का शानदार मौका है.

View this post on Instagram

A post shared by AR Rahman: Official Updates (@arrofficialupdates)

विदेश में एआर रहमान का जादू: ‘द सिम्फोनिक एक्सपीरियंस’

भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी एआर रहमान का डंका बज रहा है. विदेश में उनके खास शो का नाम ‘एआर रहमान: द सिम्फोनिक एक्सपीरियंस’ रखा गया है. हाल ही में अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित ‘न्यू जर्सी परफॉर्मिंग आर्ट्स सेंटर’ (NJPAC) के प्रूडेंशियल हॉल में 3 नवंबर और 4 नवंबर को न्यू जर्सी सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा के साथ उनके दो ग्रैंड शोज सफलतापूर्वक आयोजित किए गए. इस सिम्फोनिक कॉन्सर्ट में ‘रोजा’, ‘बॉम्बे’, ‘दिल से’, ‘ताल’, ‘लगान’, ‘जोधा अकबर’, ‘पोन्नियिन सेल्वन’ से लेकर ऑस्कर विनिंग ‘जय हो’ (स्लमडॉग मिलियनेयर) तक के गानों को लाइव सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा के साथ पेश किया गया, जिसने विदेशी धरती पर भारतीय संगीत की छाप छोड़ी. इसके अलावा एआर रहमान ने वर्ल्ड टूर में दुबई के ‘दुबाई मीडिया सिटी एम्फीथिएटर’, लंदन के ‘द ओ2 एरिना’ और न्यू यॉर्क के ‘मैडिसन स्क्वायर गार्डन’ में भी परफॉर्म किया है.

क्या खास है एआर रहमान के लाइव कॉन्सर्ट्स में?

‘द वंडरमेंट टूर’ और ‘सिम्फोनिक एक्सपीरियंस’ में फैंस को एक साधारण कॉन्सर्ट के बजाय एक विजुअल और ऑडियो ट्रीट मिलती है. 50 से अधिक कलाकारों और लाइव ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ एआर रहमान अपने 3 दशक के संगीत के सफर को 360-डिग्री प्रोजेक्शन मैपिंग और इंटरनेशनल विजुअल्स के साथ पेश करते हैं.

Related Articles

Back to top button