मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर डबल धमाका! फरवरी में आएंगे अक्षय कुमार, तो ईद पर सलमान खान दिखाएंगे एक्शन, किसने किया कंफर्म?

Akshay And Salman Khan: अक्षय कुमार की इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं. जिनमें से ‘हैवान’ को छोड़कर सभी हिट रही हैं. वहीं सलमान खान भी इस साल अपनी पहली फिल्म लेकर आ रहे हैं. हाल ही में ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. लेकिन आज हम इन दोनों सुपरस्टार्स की आने वाली उन बड़ी फिल्मों के बारे में बताएंगे. जो साल 2027 की शुरुआत में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली हैं. साउथ के पॉपुलर प्रोड्यूसर दिल राजू ने दो फिल्मों पर अपडेट दिया है. जो अक्षय और सलमान के साथ बन रही है. उनकी रिलीज टाइमलाइन पर ऑफिशियल मुहर लगा दी है.

दिल राजू ने साल 2027 के लिए अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का पूरा प्लान शेयर किया. उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार के साथ उनकी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म फरवरी 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म का डायरेक्शन अनीस बज्मी कर रहे हैं.

फरवरी 2027 में आएगी अक्षय की फिल्म

दरअसल फरवरी 2027 में अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म आएगी. जिसे अनाीस बज्मी बना रहे हैं. यूं तो अनीस बज्मी और अक्षय कुमार की जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है. इसलिए इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों के बीच अभी से जबरदस्त एक्साइटमेंट देखा जा रहा है. अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म के ठीक एक महीने बाद यानी ईद 2027 में सलमान खान आएंगे. सलमान खान बड़े पर्दे पर एक्शन का तड़का लगाते नजर आएंगे. दिल राजू ने कंफर्म किया है कि सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मॉन्स्टर’ ईद 2027 पर रिलीज होगी.

ईद पर आ रहे सलमान खान

इस बड़े बजट की एक्शन एंटरटेनर फिल्म का डायरेक्शन तेलुगु सिनेमा के सफल डायरेक्टर वामसी पेडिपल्ली कर रहे हैं. फिल्म में सलमान खान का बिल्कुल नया और दमदार अवतार देखने को मिलेगा. दरअसल दिल राजू के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रहीं ये दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं. जहां फरवरी 2027 में अक्षय कुमार अपनी कॉमेडी टाइमिंग से परिवारों और दर्शकों को हंसाएंगे. वहीं ईद पर सलमान खान की ‘मॉन्स्टर’ मास ऑडियंस को एक्शन का डबल डोज देगी. इन दोनों बड़े ऐलानों से साफ है कि साल 2027 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद शानदार रहने वाली है.

Related Articles

Back to top button