Ramayana Box Office: अब 1500 करोड़ के करीब पहुंची ‘रामायण’, दूसरे मंडे भी उड़ाया गर्दा, इन 10 फिल्मों को छोड़ा पीछे!

Ramayana Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त अगर किसी फिल्म का सबसे ज्यादा जलवा देखने को मिल रहा है, तो वो नितेश तिवारी की ‘रामायण’ है. रणबीर कपूर और यश की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में तहलका मचा रखा है. रिलीज के बाद से ही यह फिल्म रोज नए रिकॉर्ड बना रही है. और बॉक्स ऑफिस के पुराने रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन पूरे हो चुके हैं. और वर्किंग डे होने के बावजूद इसकी कमाई की रफ्तार का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. वीकडेज यानी दूसरे सोमवार को फिल्मों की कमाई में आम तौर पर भारी गिरावट देखी जाती है. ठीक उसी तरह ‘रामायण’ के कलेक्शन में भी संडे के मुकाबले थोड़ा उतार-चढ़ाव आया है.
हाल ही में सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, ‘रामायण पार्ट 1‘ ने 12वें दिन भारत में शानदार 32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 792.60 करोड़ रुपये हो गया है. और यह जल्द ही 800 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार करने वाली है. फिल्म की सफलता सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी इसका डंका बज रहा है.
अब 1500 करोड़ से कितनी दूर है ‘रामायण’?
महज 12 दिनों के अंदर ‘रामायण’ ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया हुआ है. फिल्म ने 1437.25 करोड़ रुपये का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. जिसमें अकेले 490 करोड़ रुपये की कमाई ओवरसीज मार्केट से आई है. भारत में शानदार परफॉर्म करते हुए इसने एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ के लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. टिकट खिड़की पर इसकी मजबूत पकड़ को देखकर साफ है कि आने वाले दिनों में यह कई और बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है.
बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी यह फिल्म अब भारत की सबसे कमाऊ फिल्मों की टॉप लिस्ट में जगह बना चुकी है. इस फिल्म ने हिंदी में 23.75 करोड़, मलयालम में 2.85 करोड़, कन्नड़ में 2 करोड़, तमिल में 1.90 करोड़ और तेलुगु में 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.
किन 10 फिल्मों को ‘रामायण’ ने छोड़ा पीछे?
12वें दिन जिन हिंदी फिल्मों ने सबसे ज्यादा कमाई की थी, उसमें ‘रामायण’ फिलहाल तीसरे नंबर पर बनी है. जिन फिल्मों को मात देते हुए रणबीर कपूर ने पीछे छोड़ा है, उनमें- धुरंधर, पुष्पा 2, स्त्री 2, छावा, बाहुबली 2, सुल्तान, जवान, वॉर, गदर 2, एनिमल और कश्मीर फाइल्स शामिल हैं.




