रामायण में सीता बनने के बाद OM फिल्म के लिए साई पल्लवी ने कटवाए बाल, घरवालों का ऐसा था रिएक्शन

Sai Pallavi OM Look Change: साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी 4000 करोड़ी रामायण फिल्म में लीड रोल प्ले करने को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस इसके बाद ओम चैप्टर 1 फिल्म में पुलिस अफसर का रोल निभा रही हैं जिसके लिए उन्होंने अपने लुक में कुछ शॉकिंग बदलाव किए हैं. जहां एक तरफ मां सीता के रोल में वे लंबे बालों में फैंस को मोहित करती नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तरफ ओम फिल्म में सीबीआई अफसर के रोल के लिए उन्होंने अपने बाल बहुत छोटे कराए हैं. फैंस उनका ये लुक देखकर हैरान नजर आ रहे हैं.
सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि साई की फैमिली भी उनके इस डिसीजन से शॉक नजर आई. किसी को ये उम्मीद नहीं थी कि एक्ट्रेस अपने रोल के लिए कुछ ऐसा करेंगे. अब एक्ट्रेस ने बताया है कि अपने इस लुक के साथ एक्सपेरिमेंट के बाद उनके घरवालों का कैसा रिएक्शन था.
साई के माता-पिता का कैसा था रिएक्शन?
साई ने हालिया इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने अपने बाल काटने का फैसला क्यों लिया. इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा- ”मैंने अपने बाल काट लिए. लेकिन ऐसा मैंने कहानी सुनने के बाद और अपने लुक कैसा है उसे देखकर किया. मैंने ये ट्रान्सफॉर्मेशन इसलिए किया ताकि वो मेरे रोल के साथ शूट करे. मुझे ये कहानी इतनी पसंद आई कि मैं इस कैरेक्टर के लिए अपने बाल काटने के लिए बेकरार थी. अपने बाल काटने के बाद वीडियो कॉल के जरिए सबसे पहले मैंने अपना ये लुक अपनी मां को दिखाया. मेरी मां पूरी तरह से सर्प्राइज हो गईं और मुझसे तरह-तरह के सवाल करने लगीं कि मैंने ऐसा क्यों किया.”
”मेरी मां ने कॉल काट दी. इसके बाद मेरे पिता ने मुझे कॉल किया और पूछा कि क्या मैंने विग लगाई है. इसके बाद मैंने उन्हें ये समझाया कि ये पूरी तरह से मेरे किरदार के लिए है. मेरे घरवालों को मुझे इस लुक में हजम करने के लिए थोड़ा समय जरूर लगा.”
ये भी पढ़ें- Scene Box Office: 10 दिन में पहुंची 250 करोड़ के करीब, सूर्या के करियर की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनने के लिए सीन को कितने कमाने होंगे?
कब रिलीज होगी ओम मूवी?
ओम चैप्टर 1 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार परिसामी ने किया है. इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार धनुष लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म में मामूटी भी अहम रोल प्ले करते नजर आएंगे. इसके अलावा इस फिल्म में श्रीलीला और संजय स्वरूप का भी अभिनय देखने को मिलेगा. वहीं बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह इस फिल्म के साथ अपना तमिल डेब्यू करने जा रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस की फिल्म रामायण की बात करें तो ये फिल्म 4000 करोड़ के बजट में बनी है. फिल्म का पहला पार्ट 2000 करोड़ में बना है. इस फिल्म ने 1300 करोड़ से ज्यादा रुपये महज 11 दिनों में ही कमा लिए हैं.




