मनोरंजन

भारत में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का क्रेज, नवी मुंबई में 4,300 रुपये में बिक रहा फिल्म का टिकट

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का इंतजार दर्शकों काफी लंबे समय से कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज को अभी 1 महीने से भी ज्यादा बाकी है. लेकिन इसका क्रेज भारत में खूब देखने को मिल रहा है. इसी क्रेज को देखते हुए फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु कर दी गई है, जिसने पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 3 करोड़ के पार पहुंच गया है. वहीं, मार्वल स्टूडियोज की इस फिल्म के ओपनिंग डे के लिए लगभग 50,000 टिकट बिक चुके हैं.

इतना ही नहीं फिल्म ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है. रिलीज से एक महीने से ज्यादा पहले ही रात 12 बजे से शुरू होने वाले शोज की बुकिंग खोल दी गई है. खास बात यह है कि इन शोज की टिकटें तेजी से बिक भी रही हैं. अब फिल्म ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, हालांकि इस बार यह रिकॉर्ड टिकट की कीमत को लेकर है.

नवी मुंबई में इतनी महंगी बिक रही टिकट

नवी मुंबई के मशहूर सिनेपोलिस सीवुड्स मल्टीप्लेक्स में फिल्म के 4DX शोज की बुकिंग शुरू हो गई है. हैरानी की बात यह है कि 17 दिसंबर को रात 12:01 बजे वाले शो की एक टिकट की कीमत पूरे 4,300 रुपये रखी गई है. बताया जा रहा है कि यह भारत में अब तक बिकने वाली सबसे महंगी मूवी टिकट है. इसके साथ ही पहली बार किसी फिल्म की एक टिकट की कीमत 4,000 रुपये के आंकड़े को पार कर गई है.

महंगी होने के बाद भी तेजी से बिक रही टिकट

टिकट की इतनी ज्यादा कीमत होने के बावजूद रात 12:01 बजे वाले शो की 4,300 रुपये की टिकटें तेजी से बिक रही हैं. इससे साफ पता चलता है कि दर्शकों में फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का कितना क्रेज है. खासकर रिलीज के दिन आधी रात को इसका पहला शो देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं.’एवेंजर्स: डूम्सडे’ को लेकर दर्शकों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग एक टिकट के लिए हजारों रुपये खर्च करने को तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: दर्शकों को पसंद नहीं आया है श्रद्धा कपूर का नया गाना जी जी रे जी? सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय

Related Articles

Back to top button