ईशा संग ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अविनाश मिश्रा का पोस्ट, लिखा- रिलेशनशिप एंटरटेनमेंट का जरिया नहीं

Avinash Mishra Post: टीवी एक्ट्रेस और खतरों के खिलाड़ी 18 के विनर अविनाश मिश्रा इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. खबरें हैं कि अविनाश और ईशा सिंह का ब्रेकअप हो गया है. खतरों के खिलाड़ी की सक्सेस पार्टी में अविनाश ने ईशा को आई लव यू कहा था. इसके बाद दोनों के रिश्ते पर एक मुहर लग गई थी. वहीं, पति-पत्नी और पंगा के एक एपिसोड में भी अविनाश और ईशा ने माना था की दोनों दोस्त से ज्यादा हैं. लेकिन अब खबरें हैं कि दोनों अलग हो गए हैं. ईशा ने तो एक्टर को अनफॉलो भी कर दिया है.
वहीं, इस बीच ईशा की मां का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो धोखे के बारे में जिक्र करती हुई सुनाई दे रही हैं. इन सबके बीच एक्ट्रेस की तरफ से तो कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. लेकिन अविनाश ने चुप्पी तोड़ी है और इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है.
अविनाश ने शेयर किया नोट
अविनाश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल नोट लिखा है. उन्होंने लिखा- दोस्तों…चलो ये सब छोड़कर आगे बढ़ते हैं. पिछले कुछ दिन मेरे काफी मुश्किल रहे हैं. मैं मीडिया पेज से रिक्वेस्ट करता हूं कि प्लीज दूसरों की प्राइवेसी को इज्जत दें. रिलेशनशिप पर्सनल चीज होती कोई एंटरटेनमेंट के जरिया नहीं है. हर चीज व्यूज या इंगेजमेंट के लिए नहीं होती. लोगों को शांति से रहने दें.

अविनाश पर लगा ईशा को धोखा देने का आरोप
बता दें कि अविनाश और ईशा के ब्रेकअप की वजह बताई जा रही है कि एक्टर ने ईशा को चीट किया है. वहीं, जिस तरह एक्ट्रेस की मां ने ऑडियों में धोखे का जिक्र किया है. इससे यही माना जा रहा है कि अविनाश ने चीट किया है. हालांकि, अपनी पोस्ट में एक्टर ने ऐसा कुछ नहीं बताया है और न ही खुद को लेकर कोई सफाई दी है. ऐसे में अब देखना होगा कि ईशा कब इस पर अपनी बात रखती हैं.
ये भी पढ़ें: अविनाश और ईशा की लव स्टोरी का हुआ The End, एक्ट्रेस की मां का ऑडियो वायरल




