शिक्षा

Joint CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 का विषयवार शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कौन सा एग्जाम

CSIR-UGC NET December 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल-यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (CSIR-UGC NET) दिसंबर 2026 का विषयवार शेड्यूल जारी कर दिया है. NTA ने स्पष्ट किया है कि Joint CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा. पहले दिन यानी 19 दिसंबर को लाइफ साइंस और बायोटेक्नोलॉजी का एग्जाम हाेगा. पहले दिन दूसरी पाली में एग्जाम आयोजित किया जाएगा.

आइए, जानते हैं कि NTA की तरफ से जारी Joint CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 विषयवार शेड्यूल के अनुसार किस दिन किस विषय का एग्जाम प्रस्तावित है. जानेंगे कि कितने दिन Joint CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 का आयोजन होना है. इसके साथ ही Joint CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 एग्जाम पैटर्न के बारे में भी जानेंगे.

3 दिन CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 एग्जाम

NTA की तरफ से 3 दिन तक CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 एग्जाम आयोजित किया जाएगा. NTA की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 एग्जाम का आयोजन 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा. दो पालियों में एग्जाम आयोजित किया जाएगा. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होगी. तो वहीं दूसरी पाली का एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा.

किस दिन कौन सा एग्जाम

NTA ने 20 नवंबर को CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 एग्जाम का विषयावार शेड्यूल जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि किस दिन किस विषय का एग्जाम आयोजित किया जाएगा. जारी शेड्यूल के अनुसार 19 दिसंबर को सिर्फ एक पाली आयोजित की जाएगी, जिसके तहत दूसरी पाली आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही 22 और 27 दिसंबर 2027 को दो पालियों में एग्जाम आयोजित किया जाएगा. आइए जानते हैं कि किस दिन किस पाली पर किस विषय का एग्जाम आयोजित किया जाएगा.

19 दिसंबर

दूसरी पाली- लाइफ साइंस और बायोटेक्नोलॉजी

22 दिसंबर

पहली पाली- केमिकल साइंस

दूसरी पाली- अर्थ (पृथ्वी), एटमॉस्फेरिक (वायुमंडलीय), ओशन एंड प्लैनेटरी साइंस (महासागरीय और ग्रह विज्ञान)

27 दिसंबर

पहली पाली- मैथमेटिकल साइंस

दूसरी पाली- फिजिकल साइंस

CSIR-UGC NET एग्जाम पैटर्न क्या है? कौन से विषयों में होगी परीक्षा

CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT मोड में होगा. पेपर 180 मिनट का होगा. पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा. CSIR-UGC NET कुल 5 विषयों में आयोजित किया जाता है. इसमें रासायनिक विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय और ग्रह विज्ञान, जीवन विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी, गणितीय विज्ञान और भौतिक विज्ञान विषय शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button