उत्तर प्रदेश

नए फोन लाने की तैयारी में Vivo; BIS पोर्टल पर लिस्ट हुए तीन नए स्मार्टफोन, जल्द हो सकते हैं लॉन्च

वीवो भारत में अपनी Y-सीरीज को आगे बढ़ाने की तैयारी में है. हाल ही में कंपनी के आने वाले Vivo Y05s 4G, Vivo Y11s 5G और Vivo Y21s 5G स्मार्टफोन्स भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के सर्टिफिकेशन पोर्टल पर नजर आए हैं, जिससे इनके भारत में आने की चर्चा तेज हो गई है. दिलचस्प बात यह है कि BIS से पहले ये तीनों मॉडल Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में भी देखे जा चुके हैं.

BIS डेटाबेस में दिखे तीनों मॉडल

BIS की वेबसाइट पर Vivo Y05s 4G का नाम V2668 मॉडल नंबर के साथ रिकॉर्ड हुआ है. इसके अलावा Vivo Y11s 5G के लिए V2669 और Vivo Y21s 5G के लिए V2670 मॉडल नंबर देखा गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों डिवाइसेस को R-93031330 रजिस्ट्रेशन नंबर के तहत लिस्ट किया गया है.

टाइमलाइन की बात करें तो Vivo Y05s 4G की एंट्री 6 नवंबर 2026 को BIS डेटाबेस में हुई थी, जबकि Vivo Y11s 5G और Vivo Y21s 5G को 9 नवंबर 2026 को लिस्ट किया गया. वैसे तो BIS सर्टिफिकेशन में सीधा फोन का नाम नहीं लिखा होता, लेकिन पहले आई Google Play Console की लिस्टिंग में मिले मॉडल नंबर के जरिए इन तीनों फोन्स की पहचान साफ हो गई.

Google Play Console और रीब्रांडिंग की अटकलें

इससे पहले Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में Vivo Y05s 4G, Vivo Y11s 5G और Vivo Y21s 5G के नाम और मॉडल नंबर एक साथ सामने आए थे.

जानकारी के मुताबिक, Vivo Y11s 5G और Vivo Y21s 5G का डिवाइस कोड Vivo T5 Lite 5G जैसा ही पाया गया है, जिससे अटकलें हैं कि ये दोनों मॉडल T5 Lite 5G का रीब्रांडेड रूप हो सकते हैं. वहीं, Vivo Y05s 4G का डिवाइस कोड Vivo Y05 4G से मेल खाता है, इसलिए इसके भी रीब्रांडेड वर्जन होने की संभावना जताई जा रही है.

फीचर्स और लॉन्च पर अभी सस्पेंस

फिलहाल इन तीनों स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस को लेकर कोई जानकारी बाहर नहीं आई है. न तो BIS और न ही Google Play Console की लिस्टिंग से इनके प्रोसेसर, स्क्रीन, कैमरे या बैटरी क्षमता का पता चला है. साथ ही, Vivo की ओर से भी अभी इन तीनों स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट या भारत में आने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

यह भी पढ़ें- साइबर ठगों की खुलेगी पोल, Instagram पर Scam Se Bacho सीरीज लाएगी सरकार और मेटा

GTA 6 के नाम पर चल रहा बड़ा खेल! Free गेम के लालच में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, भूल से भी न करें ये गलती

Related Articles

Back to top button