Bigg Boss 20: ‘तू है कौन’…लव गिल से फिर भिड़ीं माही विज, खूब सुनाई खरी-खोटी

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में माही विज और लव गिल का झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों हर दिन ही किसी न किसी मुद्दे पर एक दूसरे से भिड़ती नजर आती है. कभी लव माही को खरी-खोटी सुनाती हैं और उन्हें प्रोवोक करती हैं. तो कभी माही लव पर बरसती नजर आती हैं. अब फिर दोनों के बीच बहस शुरु हो गया है. अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें माही विज लव गिल को खरी-खोटी सुनाती नजर आई हैं.
इस प्रोमो में जिस तरह से माही लव से बहस कर रही हैं उसमें उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. माही ने लव को चोर तक का टैग दे दिया है. वहीं, लव भी माही को लगातार जवाब दे रही हैं. हालांकि, दोनों की लड़ाई में स्काउट, गुल्लू से लेकर कनिका मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि दोनों किस बात पर भिड़ी हैं.
लव गिल से फिर भिड़ी माही विज
सामने आए लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला है कि काजी और स्काउट माही को बताते हैं कि, लव ने उनके बारे में बातें कि. काजी कहते हैं कि, लव कह रही थी कि माही गुच्ची-प्राडा पहनती है लेकिन हरकते करती है चोर बजार वाली. बस इतना सुनते है एक्ट्रेस भड़क जाती हैं और लव पर जुबानी वार करती हैं. माही के जवाब देते हुए लव कहती हैं कि मैंने सच्चाई बोल दी. वो आगे कहती हैं कि आप भाड़ में जाओ. ये सुनकर माही का पारा और हाई हो जाता है.
View this post on Instagram
माही कहती हैं कि, तू मुझे बोलेग भाड़ में जाने को..तू है कौन. इसके जवाब में पंजाबी एक्ट्रेस कहती हैं कि- मै लव गिल हूं. फिर माही कहती हैं कि, सुबह-सुबह बस कलेश करने लग जाती है. फिर लव जवाब देती हैं कि, तू क्या दूसरों के कैरेक्टर पर उंगली उठाने आई है. माही भी उन्हें जवाब देती हैं और कहती हैं चोरों के साथ चोरों जैसी बातें ही करनी पड़ती हैं. तेरे जैसे लोगों के साथ तेरे लेवल पर आकर ही बात करनी पड़ती है. माही फिर चिल्लाते हुए कहती हैं कि, क्यों आती है यहां सुबह-सुबह सबका दिमाग खराब करने.




