109 साल पहले भारत में बनी थी पहली रामायण, एक ही एक्टर ने प्ले किया था भगवान राम और मां सीता का रोल

Indian Cinema First Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम का लीड रोल प्ले किया है वहीं मां सीता के रोल में साई पल्लवी नजर आई हैं. 4000 करोड़ में बनी ये फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है. जब इतिहास का जिक्र हो ही गया तो आइए आज बात करते हैं भारतीय फिल्म जगत में बनी पहली रामायण फिल्म की.
साल 1917 में फिल्म इंडस्ट्री में पहली रामायण फिल्म बनाई गई थी. यानी की सिनेमा को उसकी पहली रामायण आज से 109 साल पहले मिल गई थी. लेकिन वो दौर दूसरा था. आज जहां VFX और हेवी एडिटिंग के साथ तमाम सुख-सुविधाएं मौजूद हैं वहीं दूसरी तरफ एक समय ऐसा भी था जब इंडस्ट्री में कास्टिंग ही अपने आप में एक चुनौती हुआ करती थी. टेक्नोलॉजी धीरे-धीरे चलन में आ रही थी. लेकिन उस दौर में संवाद सिर्फ एक्सप्रेशन्स ही थे. मतलब फिल्में साइलेंट हुआ करती थीं. कोई साउंड नहीं थी. आइए जानते हैं कि एक शतक से भी ज्यादा समय पहले बनी रामायण की क्या खास और हैरान कर देने वाली बातें थीं.
दादासाहब फालके ने बनाई थी लंका दहन
साल 1917 में रामायण पर आई लंका दहन फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन दादासाहब फालके ने किया था और उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी थी. उनकी पहली फिल्म का नाम राजा हरिश्चन्द्र था वहीं उनकी दूसरी फिल्म लंका दहन ही थी. इस फिल्म में वैसे तो बहुत कुछ चौंकाने वाला था. जैसे कि इसकी कास्ट को ही ले लीजिए. फिल्म में मां सीता और भगवान राम का रोल एक ही एक्टर ने प्ले किया था. उस दौर में महिला कलाकारों की कमी के कारण महिलाओं के किरदार पुरुष ही निभाते थे. इस फिल्म में राम और सीता का रोल अन्ना सोलंकी ने प्ले किया था. वे उस समय दोनों कलाकारों के किरदार प्ले करने के लिए जाने जाते थे.
डबल रोल करने वाला पहला एक्टर
ऐसे में अन्ना सोलंकी को भारतीय फिल्म जगत के इतिहास में पहला ऐसा शख्स माना जाता है जिन्होंने डबल रोल प्ले किए थे. इसके अलावा फिल्म में हनुमान जी का रोल गणपत जी सिंधे ने किया था. वहीं फिल्म में मंदाकिनी फाल्के और डी डी डबके ने भी अहम रोल प्ले किया था. ब्लैक एंड व्हाइट के दौर में रामायण को उस वक्त बनाने में काफी चैलेंजेस फेस करने पड़े थे. उस समय भी लेकिन फिल्म को देखना का क्रेज इतना ज्यादा था और लोगों के मन में इस धार्मिक ग्रंथ के प्रति इतनी गहरी आस्था थी कि इस फिल्म को देखने के लिए सभी थिएटर्स में अपने जूते खोल कर जाया करते थे.
ये भी पढ़ें- रामायण में युवा रावण बना ये स्टार किड! जानिए कौन हैं नमित मल्होत्रा के बेटे आर्टन, जिन्होंने छोटे से रोल में छोड़ी छाप
अब 109 साल बाद आ रही सबसे बड़ी रामायण
अब लगभग एक शतक के बाद फिल्म इंडस्ट्री में नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है जो पहले ही अपने करियर में 8 बार ऑस्कर्स जीत चुके हैं. फिल्म को दुनियाभर के 100 से ज्यादा देशों में और 40 से ज्यादा अलग-अलग भाषाओं में लाया जा रहा है. ये फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है.




