मनोरंजन

10 साल पहले अपना घर आलिया भट्ट को बेच चुके हैं अनुपम खेर, 550 फिल्में करने के बाद भी किराए के मकान में रहते हैं एक्टर

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने 4 दशक के करियर में 550 फिल्में की हैं. उन्होंने अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है. एक्टर के पास पैसे की भी कमी नहीं हैं. लेकिन इसके बाद भी मुंबई में वे इतने साल रहने के बाद भी किराय के मकान में रह रहे हैं. अनुपम खेर के पास उनका खुद का घर था लेकिन उन्होंने बहुत पहले ही अपना घर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को बेच दिया था. एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अनुपम खेर ने इसके पीछे की साइकोलॉजी बताई थी.

उन्होंने बताया था कि घर खरीदने की कैपेसिटी होने के बाद भी और 4 दशक के सफल करियर के बाद भी आखिर अनुपम खेर क्यों किराय के मकान में रहते हैं और आखिर क्यों उन्होंने अपना खुद का घर नहीं खरीदा.

क्यों किराय के मकान में रहते हैं अनुपम खेर?

अनुपम खेर ने इसका खुलासा करते हुए कहा था कि वे किसी प्रॉपर्टी की देखरेख करने का बर्डन अपने सिर पर नहीं रखना चाहते थे. इसलिए उन्होंने काफी पहले ही खुद का घर बेचकर किराय पर लेने का फैसला किया था. एक्टर ने कहा- जिस दिन से मैंने रेंटेड अपार्टमेंट में रहने का फैसला लिया था उस दिन से मैंने स्वतंत्रता महसूस की थी. ये फैसला मैंने 10 साल पहले ही ले लिया था. मैंने बस शिमला में अपनी मां के लिए एक घर खरीदा था. मैं और मेरे भाई दोनों ही रेंटेड अपार्टमेंट में रहते हैं और हम इसमें ही बहुत खुश हैं.

ये भी पढ़ें- 5-10 नहीं, अनिल कपूर-श्रीदेवी ने साथ में की हैं 16 फिल्में, एक मूवी तो भारत से ज्यादा विदेश में हुई थी पॉपुलर

आलिया भट्ट को बेचा था अपना घर

अनुपम खेर ने बताया था कि उन्होंने अपना घर किसी और को नहीं बल्कि उनके करीबी फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट को बेचा था. एक्टर ने बताया कि ये वो वक्त था जब उनकी वाइफ किरण खेर एम पी बन गई थीं और चंडीगढ़ शिफ्ट हो गई थीं. इसके बाद अनुपम खेर के दिमाग में आया कि जब उनके पास पहले से ही घर है तो भला वे एक एक्स्ट्रा घर क्यों लें. इसलिए उन्होंने अपना घर आलिया भट्ट को बेचने का फैसला लिया था. नेट वर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुपम खेर की नेट वर्थ 40-50 करोड़ के करीब है.

Related Articles

Back to top button