मनोरंजन

Qazi Touqeer Photos: 2Os में सलमान से कम नहीं थी काजी तौकीर की बॉडी, सामने आईं विंटेज फोटोज

इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा गया है, "20s में काजी तौकीर...जैसा की वादा किया था, काजी की विंटेज हॉट तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. ध्यान से जरा, खयाल रखना, रॉकस्टार." (तस्वीर: काजी तौकीर इंस्टाग्राम)काजी तौकीर ने साल 2006 में सिंगिंग रिएलिटी शो फेम गुरुकुल जीता था. उन्होंने इस खिताब को रूपरेखा बनर्जी के साथ अपने नाम किया था. इस शो में अरिजीत सिंह भी कंटेस्टेंट थे, पर वो जीत नहीं पाए थे. (तस्वीर: काजी तौकीर इंस्टाग्राम) उस वक्त शो की वजह से काजी तौकीर को खूब शोहरत मिली थी, पर वो इसे आगे बढ़ा नहीं पाए. देखते ही देखते वो इंडस्ट्री से गायब से हो गए थे. पर बिग बॉस सीजन 20 में आने के बाद एक बार फिर उन्हें लाइमलाइट मिला. (तस्वीर: काजी तौकीर इंस्टाग्राम)इस सीजन में काजी तौकीर सबसे चहेते कंटेस्टेंटे के तौर पर उभरे हैं. होस्ट सलमान खान समेत कई सेलेब्रिटी भी काजी की तारीफ कर चुके हैं. यही नहीं शो खत्म होने से पहले ही निर्देशक कबीर खान और सलमान खान ने उन्हें गाने का ऑफर भी दे दिया है. (तस्वीर: काजी तौकीर इंस्टाग्राम)

Related Articles

Back to top button