अजब-गजब

पूल में डूब रही थी 2 साल की बच्ची, पालतू कुत्ते ने कूदकर बचाई जान- VIDEO

ब्राजील से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सबकी आंखें भर आईं. 2 साल की बच्ची माइते अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के घर गई थी. वहां एक छोटा-सा पूल था. पास में ही परिवार का कुत्ता तेरेजा घूम रहा था. वो गोल्डन रिट्रीवर था. मां ग्लाडिसा बस केक का एक टुकड़ा लेने के लिए अंदर गई थी. बस इतनी सी देर में ही हादसा हो गया.

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि छोटी माइते अकेले पूल की सीढ़ियों से उतर गई. एक पल में उसका पैर फिसला और वो पानी में डूबने लगी. बच्ची हाथ-पैर मार रही थी, लेकिन बाहर नहीं निकल पा रही थी.

और फिर जो हुआ, वो चमत्कार से कम नहीं!

सिर्फ 3 महीने का छोटा सा पप्पी तेरेजा दौड़ता हुआ आया और बिना एक सेकंड सोचे पूल में कूद गया. इसके बाद तैरकर माइते के पास पहुंचा, और बच्ची ने उसे कसकर पकड़ लिया. तेरेजा वहीं उसके पास तैरता रहा और उसे डूबने नहीं दिया.

इतनी देर में मां और बड़ी बहन दौड़कर आईं और दोनों को पूल से बाहर निकाल लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माइते को कोई चोट नहीं आई. वो बिल्कुल ठीक है. बाद में मां ने ये वीडियो इसलिए शेयर किया, ताकि दूसरे माता-पिता को समझ आए कि हादसा सिर्फ कुछ सेकंड में हो जाता है.

और तेरेजा…अब उसे सब हीरो कह रहे हैं, क्योंकि उस दिन एक इंसान नहीं, एक 3 महीने के कुत्ते ने एक बच्ची की जान बचाई थी.

यहां देखिए वायरल वीडियो

Related Articles

Back to top button