KVS में अब AI से स्टूडेंट्स की अटेंडेंस और परफॉर्मेंस होगी ट्रैक, 3 डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में अब स्टूडेंट्स की अटेंडेंस और परफॉर्मेंस की निगरानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से होगी. इसके साथ ही KVS अभिभावकों और अपने एलुमनाई की डिजिटल नेटवर्किंग करेगा. इन कामों के लिए KVS की तरफ से बीते रोज 3 डिजिटल प्लेटफाॅर्म लॉन्च किए गए हैं. KVS के इन तीनाें डिजिटल प्लेटफाॅर्म AI-युक्त ‘विद्या समीक्षा केंद्र’ (VSK), ‘KVS-संवाद’ (अभिभावकों को जोड़ने वाला ऐप और वेब पोर्टल) और ‘KVS एलुमनाई कनेक्ट पोर्टल’ का उद्धाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने किया है.
आइए, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं. जानते हैं कि KVS के ये डिजिटल प्लेटफॉर्म कैसे काम करेंगे. जानते हैं कि इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने क्या कहा है.
AI-युक्त ‘विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) ऐसे करेगा काम
KVS ने स्टूडेंट्स की अटेंडेंस और परफॉर्मेंस की निगरानी के लिए AI युक्त विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) लॉन्च किया है. VSK डिजिटल डैशबोर्ड के जरिए स्टूडेंट्स व स्टाफ की अटेंडेंस, एकेडमिक परफॉर्मेंस, एडमिशन और स्कूल की सुविधाओं के बारे में रियल-टाइम जानकारी देगा. VSK में एक समीक्षा नाम का AI टूल है, जो इसका विश्लेषण करेगा. इसके साथ ही ये AI टूलकमियों की पहचान करते हुए उन्हें दूर करने के उपाय सुझाएगा.असल में VSK स्कूलों से जुटाई गई जानकारी के आधार पर स्कूल प्रशासकों कोसही निर्णय लेने में मदद करेगा.
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस सिस्टम को प्रत्येक KV स्कूल तक पहुंचाने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कहा किइस मॉडल का दायरा KVS से बाहर भी बढ़ाया जा सकता है, ताकि पूरे स्कूली शिक्षा तंत्र को इसका लाभ मिल सके. साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री नेशिक्षकों की ट्रेनिंग के रिकॉर्ड को भी इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में शामिल करने का निर्देश दिया.
KVS-संवाद’ ऐप और पोर्टल
KVS ने संवाद ऐप और पोर्टल पैरेंट्स के लिए तैयार किया है. इस ऐप और पोर्टल के जरिए पैरेंट्स अपने बच्चों की अटेंडेंस, सिलेबस की प्रगति और रिजल्ट देख सकेंगे. साथ ही इस ऐप और पोर्टल के लिए जरिए पैरेंट्स पढ़ाई-लिखाई की सामग्री औरडिजिटल पहचान पत्र (ID कार्ड) तक भी पहुंच सकेंगे. वहीं संवाद ऐप और पोर्टल के माध्यम से पैरेंट्स अपने बच्चों की छुट्टियों के लिए आवेदन कर सकेंगे, जबकि इस प्लेटफॉर्म के जरिए पैरेंट्स चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस सर्टिफिकेट के लिए भी आवेदन कर सकेंगे.
KVS एलुमनाई कनेक्ट पोर्टल
KVS ने एलुमनाई कनेक्ट पोर्टल को अपने सभी एलुमनाई को डिजिटली कनेक्ट करने के लिए शुरू किया है. इसपोर्टल के जरिए पूर्व छात्र अपने स्कूलों और पुराने सहपाठियों से जुड़ सकेंगे. साथ ही इस पोर्टल के जरिए एलुमनाई अपने-अपने अनुभव साझा कर सकेंगे, और मेंटरशिप तथा करियर मार्गदर्शन दे सकेंगे.




