उत्तर प्रदेश

दिवाली पर सस्ते ऑफर के लालच में न करें ये गलती! WhatsApp पर आया एक मैसेज उड़ा सकता है आपकी कमाई

दिवाली के मौके पर लोग ऑनलाइन शॉपिग के लिए अच्छे डिस्काउंट और गिफ्ट ऑफर्स तलाशते हैं. इसी का फायदा अब साइबर ठग भी उठा रहे हैं. WhatsApp पर इन दिनों फ्री गिफ्ट, भारी छूट और दिवाली बोनस देने के नाम पर लोगों को फंसाने वाले मैसेज भेजे जा रहे हैं. इन मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया जाता है, जिस पर क्लिक करते ही आप किसी फर्जी वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं. यहां आपसे नाम, मोबाइल नंबर और बैंक से जुड़ी जानकारी मांगी जा सकती है. अगर आपने जल्दबाजी में अपनी जानकारी साझा कर दी तो आपकी मेहनत की कमाई खतरे में पड़ सकती है.

कैसे लोगों को फंसाते हैं साइबर ठग?

WhatsApp पर इस तरह के मैसेज भेजकर लोगों को ध्यान देने के तरीके को फिशिंग कहते हैं. इसमें ठगी किसी मशहूर शॉपिग कंपनी या सरकारी योजना जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइट तैयार करते हैं. इसके बाद लोगों को मैसेज भेजकर दावा किया जाता है कि उन्हें दिवाली पर भारी डिस्काउंंट, फ्री गिफ्ट या कैशबैक मिल सकता है.

लोगों को जल्दी फैसला लेने के लिए मैसेज में लिखा जाता है कि ऑफर कुछ ही समय के लिए है. लिंक खोलने के बाद वेबसाइट पर नाम, फोन नंबर, बैंक अकाउंट, डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जानकारी और ओटीपी जैसी डिटेल मांगी जा सकती है. कई बार ठग अनजान ऐप डाउनलोड करने के लिए भी कहते हैं. हाल ही में WhatsApp पर एक ऐसा ही फर्जी मैसेज सामने आया था, जिसमें सरकार की तरफ से 8,000 रुपए का दिवाली बोनस देने का दावा किया गया था. प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस दावे को गलत बताया था. सरकार की ओर से ऐसा कोई बोनस नहीं दिया जा रहा है. इस मैसेज के जरिए लोगों की निजी जानकारी चुराने की कोशिश की जा रही थी.

दिवाली ऑफर के नाम पर ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

  • अनजान लिंक खोलने से बचें: किसी अनजान नंबर से आए गिफ्ट या डिस्काउंट ऑफर पर भरोसा करके लिंक न खोलें.
  • ऑफर की सच्चाई जांचें: किसी भी ऑफर को पाने की कोशिश करने से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाकर उसकी जानकारी जरूर लें.
  • OTP और UPI PIN किसी को न बताएं: बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें. याद रखें, पैसे पाने के लिए UPI PIN डालने की जरूरत नहीं होती.
  • अनजान ऐप डाउनलोड न करें: WhatsApp पर आई APK फाइल या किसी अनजान लिंक से ऐप इंस्टॉल करने से बचें.
  • बिना जांचे मैसेज फॉरवर्ड न करें: किसी भी ऑफर की पुष्टि किए बिना उसे दोस्तों और परिवार के WhatsApp ग्रुप में शेयर न करें.

अगर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाएं तो क्या करें?

अगर किसी फर्जी लिंक पर क्लिक करने या जानकारी साझा करने के बाद आपके बैंक खाते से पैसे कट जाते हैं, तो बिना देरी किए अपने बैंक को इसकी जानकारी दें. इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें. आप सरकारी वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- दिवाली पर महंगे कैमरे की नहीं पड़ेगी जरूरत! स्मार्टफोन की इन सेटिंग्स से आएगी शानदार फोटो और वीडियो

Jio यूजर्स की हो गई मौज! 10 महीने के रिचार्ज में 15 महीने चलेगा Wi-Fi, बस करना होगा ये छोटा सा काम

Related Articles

Back to top button