पोलैंड की महिला ने की भारत की तारीफ, तो सोशल मीडिया पर छिड़ गई जंग; लोगों ने कह दिया ‘अंधभक्त’!

भारत में रह रही पोलैंड की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला ने बताया कि पिछले 10 साल में भारत कितना बदल गया है. उसने भारत के बदलाव की जमकर तारीफ की. लेकिन उसकी तारीफ के बाद कमेंट सेक्शन में बहस छिड़ गई है. कई लोग उसकी बात से सहमत हैं तो कई लोग सवाल उठा रहे हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रही मॉडल का नाम डोमिनिका पटलस-कालरा (Dominika Patalas-Kalra) है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @domipatalas पर एक वीडियो शेयर किया है जिसका कैप्शन है- मैं पोलैंड से हूं और जब मैं 10 साल पहले पहली बार भारत आई थी, तो मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि यह देश इतना बदल जाएगा. 5 बदलाव जो डोमिनिका को सबसे ज्यादा हैरान कर गए.
1. कैश से QR कोड तक का सफर
डोमिनिका ने कहा, 10 साल पहले हर चीज के लिए कैश चाहिए होता था. अब तो चाय की छोटी-सी दुकान पर भी QR कोड से UPI पेमेंट हो जाता है.
2. एयरपोर्ट और सीधी फ्लाइट
उन्होंने बताया कि पहले पोलैंड से भारत आने के लिए कई देशों से होकर आना पड़ता था. अब नए एयरपोर्ट्स और मॉडर्न टर्मिनल्स की वजह से सीधी फ्लाइट से सिर्फ 7 घंटे में भारत पहुंचा जा सकता है.
3. एक्सप्रेसवे और मेट्रो का जाल
नए एक्सप्रेसवे, हाईवे और मेट्रो लाइन्स ने सफर आसान कर दिया है. उन्होंने बताया कि अब दिल्ली से मेरठ का सफर Namo Bharat ट्रेन से सिर्फ 50 मिनट में हो जाता है.
4. बस 10 मिनट में डिलीवरी
10 साल पहले छोटी-सी चीज के लिए भी बाजार जाना पड़ता था, अब ग्रॉसरी से लेकर iPhone तक 10 मिनट में घर पर डिलीवर हो जाता है.
5. रेलवे में बदलाव
डोमिनिका के मुताबिक, वंदे भारत जैसी मॉडर्न ट्रेनें और अपग्रेडेड रेलवे स्टेशन्स ने यात्रा का अनुभव बदल दिया है.
वीडियो पर क्यों मचा बवाल?
इंस्टा पर इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं. लेकिन जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, कमेंट सेक्शन में कुछ लोगों ने उन्हें ‘अंधभक्त’ कहना शुरू कर दिया. इस पर डोमिनिका ने एक दूसरे वीडियो में कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि अंधभक्त का मतलब क्या है. वहीं कई यूजर्स ने उनकी बात का समर्थन किया. अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय ने लिखा कि भारत की UPI, 5G स्पीड और फास्ट डिलीवरी आज कई पश्चिमी देशों से भी आगे है.
यहां देखिए वायरल वीडियो
View this post on Instagram




